{"_id":"6ab925b4cb3038966106d093","slug":"railways-to-run-11-pairs-of-special-trains-during-the-festive-season-they-will-make-332-trips-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-156805-2026-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: त्योहारों पर रेलवे चलाएगा 11 जोड़ी विशेष ट्रेनें, 332 फेरे लगाएंगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: त्योहारों पर रेलवे चलाएगा 11 जोड़ी विशेष ट्रेनें, 332 फेरे लगाएंगी
विज्ञापन
जम्मू, कटड़ा, वाराणसी, बिहार और पूर्वी भारत के शहरों के लिए मिलेगी अतिरिक्त रेल सुविधा, नई दिल्ली-हावड़ा विशेष ट्रेन के फेरे भी बढ़े
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। त्योहारों के दौरान ट्रेनों में बढ़ने वाली भीड़ को देखते हुए उत्तर रेलवे ने विभिन्न मार्गों पर 11 जोड़ी विशेष ट्रेनें चलाने का फैसला किया है। इन ट्रेनों के अलग-अलग मार्गों पर कुल 332 फेरे होंगे। जम्मू, कटड़ा, वाराणसी, हरिद्वार, प्रयागराज, बिहार और पूर्वी भारत के शहरों के लिए इनका संचालन किया जाएगा। इसके अलावा नई दिल्ली-हावड़ा विशेष ट्रेन के संचालन के दिन भी बढ़ाए गए हैं।
रेलवे के अनुसार, वाराणसी-जम्मू तवी विशेष ट्रेन (04610/04609) साप्ताहिक चलेगी। जम्मू तवी से यह ट्रेन 1 अक्तूबर से 26 नवंबर और वाराणसी से 2 अक्तूबर से 27 नवंबर तक चलेगी। रास्ते में पठानकोट कैंट, जालंधर कैंट, लखनऊ और सुल्तानपुर समेत कई स्टेशनों पर ठहराव होगा। श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा-वाराणसी विशेष ट्रेन (04604/04603) के 18 फेरे होंगे। कटड़ा से यह 4 अक्तूबर से 29 नवंबर और वाराणसी से 5 अक्तूबर से 30 नवंबर तक चलेगी। नई दिल्ली-श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा विशेष ट्रेन (04081/04082) के 28 फेरे होंगे। यह नई दिल्ली से 12 से 25 अक्तूबर और कटड़ा से 13 से 26 अक्तूबर तक प्रतिदिन चलेगी।
बिहार और पूर्वी भारत के लिए भी विशेष ट्रेनें
शकूरबस्ती-दरभंगा विशेष ट्रेन (04098/04097) के 104 फेरे निर्धारित किए गए हैं। यह 1 अक्तूबर से 29 नवंबर तक सप्ताह में छह दिन चलेगी। श्रीगंगानगर-समस्तीपुर विशेष ट्रेन के 14, मालदा टाउन-आनंद विहार विशेष ट्रेन के 16 और न्यू जलपाईगुड़ी-गोमती नगर विशेष ट्रेन के 18 फेरे होंगे। हरिद्वार और प्रयागराज के लिए भी विशेष ट्रेनें चलाई जाएंगी। जबलपुर-हरिद्वार-जबलपुर विशेष ट्रेन (01703/01704) के 10 फेरे होंगे। यह 22 अक्तूबर से 19 नवंबर तक चलेगी। जबलपुर-हजरत निजामुद्दीन विशेष ट्रेन (01707/01708) भी 10 फेरे लगाएगी। प्रयागराज-हजरत निजामुद्दीन विशेष ट्रेन (04183/04184) के 14 फेरे 20 अक्तूबर से 1 दिसंबर तक निर्धारित किए गए हैं।