फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   11 pairs of special trains to run for passengers during festive season

त्योहारों पर ट्रेनों की नहीं रहेगी टेंशन: रेलवे चलाएगा 11 जोड़ी विशेष ट्रेन, इन शहरों को जाने वालों को सहूलियत

Sun, 27 Sep 2026 07:42 PM IST
Akash Dubey अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: Akash Dubey Updated Sun, 27 Sep 2026 07:42 PM IST
सार

उत्तर रेलवे त्योहारों की भीड़ को देखते हुए जम्मू, कटरा, वाराणसी, हरिद्वार, प्रयागराज, बिहार और पूर्वी भारत के लिए 11 जोड़ी विशेष ट्रेनें चलाएगा, जिनके कुल 332 फेरे होंगे।

विज्ञापन
11 pairs of special trains to run for passengers during festive season
मंगलवार को रेलवे स्टेशन पर रही भीड़ - फोटो : amarujala

विस्तार

त्योहारों के दौरान ट्रेनों में बढ़ने वाली भीड़ को देखते हुए उत्तर रेलवे ने कई मार्गों पर विशेष ट्रेनों का संचालन करने का फैसला किया है। इसके तहत जम्मू, कटरा, वाराणसी, हरिद्वार, प्रयागराज, बिहार और पूर्वी भारत के शहरों के लिए 11 जोड़ी विशेष ट्रेनें चलाई जाएंगी। इन ट्रेनों के अलग-अलग मार्गों पर कुल 332 फेरे होंगे। इसके अलावा नई दिल्ली-हावड़ा विशेष ट्रेन के संचालन के दिन भी बढ़ाए गए हैं।

विज्ञापन

रेलवे के अनुसार, वाराणसी-जम्मू तवी विशेष ट्रेन 04610/04609 हर सप्ताह चलेगी। जम्मू तवी से यह ट्रेन 1 अक्तूबर से 26 नवंबर और वाराणसी से 2 अक्तूबर से 27 नवंबर तक चलेगी। रास्ते में पठानकोट कैंट, जालंधर कैंट, लखनऊ और सुल्तानपुर समेत कई स्टेशनों पर ठहराव होगा। इसके अलावा श्री माता वैष्णो देवी कटरा-वाराणसी विशेष ट्रेन 04604/04603 के 18 फेरे होंगे। कटरा से यह 4 अक्तूबर से 29 नवंबर और वाराणसी से 5 अक्तूबर से 30 नवंबर तक चलेगी। इसी तरह नई दिल्ली-श्री माता वैष्णो देवी कटरा विशेष ट्रेन 04081/04082 के 28 फेरे होंगे। नई दिल्ली से यह 12 से 25 अक्तूबर और कटरा से 13 से 26 अक्तूबर तक प्रतिदिन चलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

बिहार और पूर्वी भारत के लिए भी ट्रेनें
शकरबस्ती-दरभंगा विशेष ट्रेन 04098/04097 छह दिन सप्ताह में चलेगी। इसके 104 फेरे निर्धारित किए गए हैं। यह 1 अक्टूबर से 29 नवंबर तक चलेगी। इसी तरह श्री गंगानगर-समस्तीपुर विशेष ट्रेन के 14, मालदा टाउन-आनंद विहार के 16 और न्यू जलपाईगुड़ी-गोमती नगर विशेष ट्रेन के 18 फेरे होंगे। हरिद्वार और प्रयागराज के लिए जबलपुर-हरिद्वार-जबलपुर विशेष ट्रेन 01703/01704 के 10 फेरे होंगे। यह 22 अक्टूबर से 19 नवंबर तक चलेगी। जबलपुर-हजरत निजामुद्दीन विशेष ट्रेन 01707/01708 भी 10 फेरे लगाएगी। प्रयागराज-हजरत निजामुद्दीन विशेष ट्रेन 04183/04184 के 14 फेरे 20 अक्टूबर से 1 दिसंबर तक निर्धारित है। इसी तरह अन्य ट्रेनों का भी संचालन किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed