फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Allegations against the Election Commission amount to treason; cases should be filed against opposition leaders, including Rahul Gandhi: Rekha Gupta.

चुनाव आयोग पर आरोप देशद्रोह, राहुल गांधी समेत विपक्षी नेताओं पर केस हो: रेखा गुप्ता

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 27 Sep 2026 06:38 PM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने चुनाव आयोग पर लगाए जा रहे आरोपों को देशहित के खिलाफ बताया
विज्ञापन

कहा-चुनाव नतीजे अनुकूल न आएं तो विपक्ष उठाने लगता है सवाल, ये संविधान का अपमान
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने चुनाव आयोग पर विपक्ष के आरोपों को देशद्रोह की संज्ञा देते हुए राहुल गांधी और विपक्षी नेताओं के खिलाफ केस दर्ज करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि चुनाव नतीजे अनुकूल नहीं आने पर विपक्ष चुनाव आयोग और चुनावी प्रक्रिया पर सवाल उठाने लगता है। बिना ठोस आधार के सांविधानिक संस्थाओं की विश्वसनीयता पर सवाल उठाकर जनता में अविश्वास पैदा करना देशहित में नहीं है।
मुख्यमंत्री ने रविवार को जनसेवा सदन में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि चुनाव आयोग अपनी प्रक्रिया और फैसलों को सार्वजनिक रूप से स्पष्ट कर रहा है। ऐसे में केवल अखबार में प्रकाशित लेख के आधार पर गंभीर आरोप लगाना उचित नहीं है। उन्होंने सवाल किया कि विपक्ष के शासनकाल में क्या चुनाव आयोग इसी तरह पारदर्शी तरीके से काम करता था। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में सवाल पूछने का अधिकार सभी को है, लेकिन सवाल तथ्यों पर आधारित होने चाहिए। राजनीतिक आरोपों से सांविधानिक संस्थाओं की विश्वसनीयता को नुकसान नहीं पहुंचाना चाहिए।
विज्ञापन

एसआईआर और फॉर्म-6 पर भी सफाई
मुख्यमंत्री ने कहा कि नए मतदाताओं के पंजीकरण के लिए इस्तेमाल होने वाले फॉर्म-6 में कोई मूल बदलाव नहीं किया गया है। एसआईआर से संबंधित घोषणा को अलग से जोड़ा गया है। चुनाव आयोग के नागरिक सेवा पोर्टल पर फॉर्म-6 और संबंधित घोषणा उपलब्ध है। आयोग के पोर्टल पर एसआईआर-2026 के तहत नए मतदाता पंजीकरण और घोषणा पत्र की सुविधा भी उपलब्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वोटर लिस्ट का सत्यापन बहुत जरूरी
मुख्यमंत्री ने कहा कि मतदाता सूची के पुनरीक्षण का उद्देश्य पात्र मतदाताओं के नाम बनाए रखना और मृत, डुप्लीकेट या स्थानांतरित मतदाताओं की प्रविष्टियों का सत्यापन करना है। उन्होंने सवाल किया कि ऐसे नामों की जांच और वास्तविक मतदाताओं की पहचान होने पर विपक्ष को परेशानी क्यों हो रही है? उन्होंने कहा कि एसआईआर में दावे और आपत्तियां दर्ज कराने की प्रक्रिया भी है।

नतीजे मनमाफिक न आएं तो सवाल उठाएंगे
मुख्यमंत्री ने कहा कि 2014 के लोकसभा चुनाव में भाजपा को स्पष्ट जनादेश मिला था। उस समय चुनाव आयोग की व्यवस्था पर ऐसे सवाल क्यों नहीं उठाए गए। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव परिणाम अपेक्षा के अनुरूप नहीं आने पर ही विपक्ष चुनावी व्यवस्था पर सवाल उठाता है। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग मतदाता सूची को अधिक सटीक और अद्यतन बनाने की दिशा में काम कर रहा है। राजनीतिक विरोध अपनी जगह है, लेकिन सांविधानिक संस्थाओं पर बिना ठोस आधार के सवाल उठाकर भ्रम पैदा करना उचित नहीं है। लोकतंत्र में अंतिम निर्णय जनता का होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article