फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Railway's Delhi reservation services will be closed for two hours

Delhi NCR News: रेलवे की दिल्ली आरक्षण सेवाएं दो घंटे के लिए रहेंगी बंद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 28 Oct 2025 07:33 PM IST
विज्ञापन
2 नवंबर की मध्यरात्रि में होगा तकनीकी कार्य
विज्ञापन

नई दिल्ली। तकनीकी कार्य के कारण उत्तर रेलवे की दिल्ली आरक्षण सेवाएं 2 नवंबर की मध्यरात्रि में दो घंटे के लिए अस्थायी रूप से बंद रहेंगी। रेलवे के अनुसार, 1 और 2 नवंबर की मध्यरात्रि में पुराने कोर स्विच को नए कोर स्विच में स्थानांतरित करने का कार्य किया जाएगा। इस कारण सेवाएं दो घंटे के लिए प्रभावित होंगी। हालांकि, कार्य होने के बाद सेवाएं सामान्य हो जाएंगी।

2 नवंबर की रात 12:05 से 02:05 बजे तक दिल्ली पीआरएस की सभी सेवाएं उपलब्ध नहीं रहेंगी। इस दौरान पीएनआर पूछताछ, आरक्षण, इंटरनेट बुकिंग, टिकट रद्दीकरण, चार्ट तैयार करना, ईडीआर, प्राइम्स एप्लीकेशन और उत्तरी क्षेत्र के काउंटरों पर एनटीईएस सेवाएं प्रभावित रहेंगी। उत्तर रेलवे ने कहा है कि निर्धारित कार्य पूरा होने के बाद सभी सेवाएं सामान्य रूप से बहाल कर दी जाएंगी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed