फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   railway special facility to pay more to confirm ticket 

कंफर्म सीट चाहिए तो देना होगा ज्यादा किराया, रेलवे ने चलाई सुविधा स्पेशल

Thu, 17 Oct 2019 05:28 AM IST
Mohit Mudgal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद Published by: Mohit Mudgal Updated Thu, 17 Oct 2019 05:28 AM IST
विज्ञापन
railway special facility to pay more to confirm ticket 
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

 रेलवे ने फेस्टिव सीजन के लिए स्पेशल ट्रेनों का संचालन शुरू कर त्योहारों पर घर जाने वाले यात्रियों को राहत तो दी है, लेकिन इसके लिए उन्हें ज्यादा किराया चुकाना पड़ेगा। रेलवे ने इन ट्रेनों में अधिकांश ट्रेनें सुविधा स्पेशल चलाई है। इन ट्रेनों में डायनामिक फेयर लागू है। यानी जितनी कम सीटें बचेंगी, उतना किराया बढ़ता चला जाएगा। गाजियाबाद और नोएडा के लोग इन ट्रेनों में गाजियाबाद और दिल्ली से सफर कर सकेंगे।

विज्ञापन


रेलवे ने बीते दिनों फेस्टिव स्पेशल ट्रेनों के संचालन की घोषणा की है। इनमें से कई रूटों इन ट्रेनों का संचालन शुरू हो गया है। दीपावली के आसपास ट्रेनों की संख्या बढ़ जाएगी। रेलवे ने दिल्ली, आनंद विहार से अधिकांश ट्रेनें इलाहाबाद, बिहार और वाराणसी की ओर चलाई हैं। रेलवे ने 34 ट्रेनों की घोषणा की थी, इनमें से 12 ट्रेन सुविधा स्पेशल हैं। यानी इनमें डायनामिक फेयर लागू रहेगा। घोषणा होते ही इन ट्रेनों में बुकिंग के लिए मारामारी शुरू हो गई थी। 
विज्ञापन


स्थानीय रेलवे अधिकारियों का कहना है कि शुरूआती दौर में इन सुविधा स्पेशल ट्रेनों में सीटें सस्ती रहती हैं, लेकिन जैसे-जैसे ट्रेनें कम होने लगती हैं वैसे ही इनके किराए में बढ़ोतरी शुरू हो जाती है। अंतिम समय में कंफर्म सीटें पाने वाले यात्रियों को तीन गुना से पांच गुना तक किराया भी चुकाना पड़ रहा है। सुविधा स्पेशल ट्रेनों से रेलवे को त्योहारों पर बंपर कमाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन रूटों पर चलेंगी सुविधा स्पेशल, ट्रेन का रूट संचालन की तारीख

  • नई दिल्ली- पटना जंक्शन 25, 28 व 31 अक्तूबर
  • पटना-नई दिल्ली जंक्शन 26, 29 अक्तूबर व एक नवंबर
  • आनंद विहार-जोगबनी 23 व 27 अक्तूबर
  • जोगबनी-आनंद विहार 25 व 29 अक्तूबर
  • दिल्ली-मुजफ्फरपुर 29 अक्तूबर
  • मुजफ्फरपुर-दिल्ली 30 अक्तूबर
  • दिल्ली-दरभंगा 7 अक्तूबर से 4 नवंबर के बीच
  • दरभंगा-दिल्ली 8 अक्तूबर से 5 नवंबर बीच
  • नई दिल्ली-दरभंगा 22, 26 व 30 अक्तूबर  
  • दरभंगा-नई दिल्ली 23, 27 व 31 अक्तूबर
  • इलाहाबाद-आनंद विहार 28 व 30 अक्तूबर
  • आनंद विहार-इलाहाबाद 29 व 31 अक्तूबर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed