फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Railway reservation ticket black marketing is operated from gurgaon.

गुड़गांव में चलता है रेलवे क्लर्क का कालाधंधा

Thu, 30 Oct 2014 09:09 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव Updated Thu, 30 Oct 2014 09:09 PM IST
विज्ञापन
Railway reservation ticket black marketing is operated from gurgaon.

निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन से रिजर्वेशन टिकटों की कालाबाजारी में पकड़े गए आरोपी क्लर्क का कनेक्शन गुड़गांव से जुड़ा हुआ है।

विज्ञापन


रेलवे की सीआईबी टीम की जांच में सामने आया कि उसने अपनी पत्नी के नाम पर गुड़गांव में टूर एंड ट्रैवल के नाम से ऑफिस खोल रखी है। जिसके सहारे वह पिछले कई सालों से टिकटों की कालाबाजारी कर रहा था।

बुधवार को जिस वक्त रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के सेंट्रल इंवेस्टिगेशन ब्यूरो (सीआईबी) इंस्पेक्टर अनिल कुमार के नेतृत्व में गुरूद्वारा रोड राधा पैलेस स्थित जय दुर्गा टूर एंड ट्रैवल नामक ऑफिस में छापेमारी की।
विज्ञापन


उस वक्त उसकी पत्नी यहां पर टिकटों की बुकिंग कर रही थी। सीआईबी की छापेमारी में टीम को आरोपी विनोद कुमार के पास से 34 बुकिंग टिकट के अलावा व्यक्तिगत आईडी प्रुफ पर 26 ई-टिकटिंग बरामद हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


करीब दो घंटे तक चली कार्रवाई में सीआईबी टीम ने उसके स्टाफ के अलावा पत्नी से भी पूछताछ की। जिसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया था।

जानकारी मिली है कि कुछ माह पहले भी आरोपी पर विभागीय कार्रवाई के तहत उसे बुकिंग क्लर्क की पोस्ट से हटाकर दूसरी जगह लगा दिया गया। इसके बाद भी वह दिल्ली के रास्ते गुड़गांव में टिकटों की कालाबाजारी कर रहा था।

इस छापेमारी के बावजूद गुड़गांव स्थित आरोपी के ऑफिस में काम शुरू कर दिया गया है। गुड़गांव से जुड़े आरोपी के कनेक्शन के बाद आरपीएफ ने गुरूवार को भी कई लोगों से पूछताछ की।


गुरूवार को आरोपी विनोद कुमार को आरपीएफ ने कोर्ट में पेश किया जहां से उसे जमानत मिल गई। टिकटों के गोरखधंधे के खुलासे के बाद आरपीएफ ने स्टेशन पर सख्ती बढ़ा दी है जिसमें यहां टिकटों की रिजर्वेशन को लेकर संदिग्ध दिखने वाले लोगों से पूछताछ भी की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed