फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   railway plans special extra train for Holi

ये हैं 164 Extra special Trains, जिनसे होली पर जा सकते हैं अपने घर

Sat, 11 Mar 2017 06:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 11 Mar 2017 06:46 PM IST
विज्ञापन
railway plans special extra train for Holi
डेमो - फोटो : demo pic

होली पर्व को लेकर रेलवे ने एक्शन प्लान तैयार कर लिया है। उत्तर रेल महाप्रबंधक आरके कुलश्रेष्ठ ने अपने पांचों मंडल प्रबंधकों के साथ बैठक कर पूरा खाका तैयार किया।

विज्ञापन


हालांकि भीड़ के सामने हर साल रेलवे की सभी तैयारी अधूरी ही साबित होती है और यात्रियों को नियमित व स्पेशल दोनों ट्रेन में परेशान होना पड़ता है।यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा के साथ उन्हें अपनी मंजिल तक पहुंचाने के लिए कई रूट पर स्पेशल ट्रेनें चलाई गई हैं। 
विज्ञापन

 

नियमित ट्रेनों में अतिरिक्त कोच जोड़ कर यात्रियों के सफर को आसान बनाने की कोशिश की गई है। महाप्रबंधक आरके कुलश्रेष्ठ के अनुसार होली और गर्मी की छुट्टियों की तैयारी हमने अभी से कर ली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा 96 नियमित ट्रेनों में अतिरिक्त कोच लगाए गए हैं

railway plans special extra train for Holi
ट्रेन हादसा
उत्तर रेलवे सिर्फ होली के लिए 164 अतिरिक्त ट्रेनें चला रहा है, जो कुल 1953 फेरे लगाएंगी। इसके अलावा 96 नियमित ट्रेनों में अतिरिक्त कोच लगाए गए हैं। होली के लिए 39 और गर्मी की छुट्टी के लिए 43 जोड़ी अतिरिक्त ट्रेनें चलाई जा रही हैं।
 

दिल्ली आसपास के इलाकों से होली के लिए 28 और गर्मी की छुट्टी दिनों के लिए 19 जोड़ी अतिरिक्त ट्रेनें चलेंगी। पत्रकार वार्ता में कुलश्रेष्ठ ने बताया कि इन सभी ट्रेनों को मिलाकर इस बार होली के लिए विशेष रूप से 20 हजार 233 अतिरिक्त बर्थ और स्थाई रूप से 40 हजार से ज्यादा बर्थ की संख्या बढ़ी है।

कुल अतिरिक्त बर्थ की बात करें तो 62 हजार 588 अधिक बर्थ स्थाई रूप से बढ़ गया है। जो पिछले साल की अपेक्षा 45 हजार से ज्यादा है।

कितनी स्पेशल ट्रेन किस रूट पर चलेंगी

railway plans special extra train for Holi
demo pic - फोटो : अमर उजाला

लखनऊ के लिए 6 स्पेशल ट्रेनें, बनारस के लिए 4, बरौनी के लिए 9, गोरखपुर के लिए 4 और कटिहार के लिए 3 जोड़ी ट्रेन फिलहाल चलाने का निर्णय लिया गया है।

अतिरिक्त टिकट काउंटर लेगेगा
यात्रियों को टिकट लेने में कोई परेशानी न हो इसके लिए टिकट बुकिंग केंद्रों पर अतिरिक्त काउंटर लगाने के साथ टिकट दलालों को पकडने के लिए विशेष टीम का गठन किया गया है।

ट्रेन के अंदर टिकट चेकिंग स्टाफ यात्रियों से टिकट के साथ आईडी प्रूफ की मांग भी करेंगे।पूछ ताछ काउंटर पर अतिरिक्त कर्मचारियों की तैनाती की जाएगी। प्रमुख स्टेशनों पर अधिकारी  तैनात रहेंगे। व्हील चेयर की अतिरिक्त व्यवस्था की जाएगी।

होली पर ये हैं स्पेशल ट्रेन

railway plans special extra train for Holi
file photo - फोटो : अमर उजाला

होली रश को ध्यान में रख रेलवे ने सरहिंद-सहरसा, पटना-आनंद विहार, नई दिल्ली-कटिहार व आनंद विहार-दरभंगा के बीच सपेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। ट्रेन संख्या 04510 सरहिंद-सहरसा स्पेशल 10 मार्च को सरहिंद से पूर्वाह्न 11:10 बजे चलेगी।

अगले दिन शाम 4:10 बजे सहरसा पहुंचेगी। सोलह सामान्य श्रेणी वाली यह ट्रेन बरास्ता राजपुरा, अंबाला,छावनी, जगाधरी, सहारनपुर, मुरादाबाद, बरेली, शाहजहांपुर, सीतापुरछावनी, गोंड़ा, बस्ती, गोरखपुर, सीवान, छपरा,सोनपुर, हाजीपुर, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, खगड़िया और मानसी चलेगी।

इसके साथ ही ट्रेन संख्या 04422 नई दिल्ली- कटिहार होली स्पेशल 10 मार्च को नई दिल्ली से रात11:45 बजे चलेगी और तीसरे दिन सुबह 6:15 बजे कटिहार  पहुंचेगी ।

रूटवाइज ट्रेनों की सूची

railway plans special extra train for Holi
file photo - फोटो : अमर उजाला
वापसी दिशा में ट्रेन संख्या 04421 कटिहार-नई दिल्ली होली स्पेशल12 मार्च को कटिहार से सुबह 9:15 बजे चलेगी और अगले दिन दोपहर 3:30 बजे आनंद विहार पहुंचेगी।

​मार्ग में यह ट्रेन कानपुर, लखनऊ, गोंड़ा, गोरखपुर, छपरा, हाजीपुर, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, बरौनी, खगड़िया और नौगछिया स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में ठहरेगी।

एक अन्य ट्रेन 11 मार्च को दरभंगा के लिए चलेगी। ट्रेन संख्या 04430 आंनद विहार टर्मिनल से दरंभगा के लिए सुबह 9:20 बजे चलेगी और अगले दिन सुबह 8:30 बजे दरभंगा पहुंचेगी।

सोलह सामान्य श्रेणी वाली ट्रेन मार्ग में गाजियाबाद, मुरादाबाद, बरेली, लखनऊ,  गोंडा, गोरखपुर, छपरा, हाजीपुर, मुजफ्फरपुर व समस्तीपुर स्टेशनों पर मार्ग में ठहरेगी। 

इसके अलावा ट्रेन संख्या 02365  पटना जंक्शन-आनंद विहार टर्मिनल द्वि-साप्ताहिक सुपर  फास्ट होली स्पेशल16 मार्च से 30 मार्च के बीच प्रत्येक रविवार और  बृहस्पतिवार को चलेगी।

पटना से रात के 8:30  बजे चलेगी और अगले दिन दोपहर  2:20 बजे आंनद विहार पहुंचेगी। ट्रेन संख्या 02366 आनंद विहार टर्मिनल से  पटना के बीच 17 मार्च से 31 मार्च के बीच प्रत्येक सोमवार और शुक्रवार को  आनंद विहार से शाम 6:45 बजे चलेगी व अगले दिन दोपहर 12:30  बजे पटना  पहुंचेगी। यह ट्रेन आरा, बक्सर, मुगलसराय, इलाहाबाद, कानपुर तथा अलीगढ़ स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में ठहरेगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed