{"_id":"57fb960a4f1c1bc16028eb3b","slug":"rail-traffic-disturbed-due-to-signal-failure-in-dadri","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिग्नल फेल होने से आधा घंटा रेल यातायात रहा ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिग्नल फेल होने से आधा घंटा रेल यातायात रहा ठप
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
Updated Tue, 11 Oct 2016 12:26 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली से हावड़ा रेलवे लाइन पर अजायबपुर रेलवे स्टेशन के नजदीक सिग्नल फेल होने से आधे घंटे तक रेल यातायात ठप रहा। इस दौरान चार एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनों के संचालन पर असर पड़ा।
विज्ञापन
दिल्ली-हावड़ा रेल मार्ग पर अजायबपुर रेलवे स्टेशन के नजदीक सोमवार रात 12:48 बजे सिग्नल फेल हो गया। सिग्नल फेल होने पर रेड लाइट जलती रही, जिससे 14152 रांची मेल, 4056 ब्रह्मपुत्र एक्सप्रेस, और 2452 श्रम शक्ति एक्सप्रेस ट्रेन समेत कई अन्य गाड़ियां रोक दी गईं।
विज्ञापन
सूचना पाकर रेलवे विभाग के अधिकारी व अन्य कर्मचारी भी पहुंच गए और रात में तत्परता से कार्य शुरू कराया गया। करीब आधे घंटे बाद करीब 1:20 बजे सिग्नल ठीक कराने के बाद यातायात को चालू किया गया।
विज्ञापन
वहीं, अजायबपुर रेलवे स्टेशन अधीक्षक चंद्रप्रकाश का कहना है कि तत्परता से कार्य कराके ट्रेनों को चालू करा दिया गया था। सिग्नल के बार बार रेड होने की जांच की जा रही है।