फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   raid on virendra dixit's hermitage in delhi

दिल्ली वाले बाबा के 'सेक्स जेल' का खुलासा, 41 नाबालिग लड़कियों को कराया आजाद

Thu, 28 Dec 2017 10:47 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 28 Dec 2017 10:47 AM IST
विज्ञापन
raid on virendra dixit's hermitage in delhi
- फोटो : ANI

रोहिणी के विजय विहार स्थित आध्यात्मिक विश्वविद्यालय में तीसरे दिन छापेमारी के बाद महिला आयोग और पुलिस टीम ने बंधक बनाकर रखी गईं 41 नाबालिग लड़कियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। डॉक्टर की एक टीम बुलाकर सभी लड़कियों का मेडिकल करवाने की कोशिश की गई, लेकिन लड़कियों ने मना कर दिया।

विज्ञापन


उसके बाद सभी लड़कियों को शेल्टर होम भेज दिया गया है। बताया जा रहा है कि आश्रम में अभी भी 150 लड़कियां व महिलाएं हैं और उन्होंने बाहर आने से इनकार कर दिया है। महिला आयोग फिलहाल इस बात की जांच कर रहा है कि कहीं इनमें से कोई नाबालिग तो नहीं है। उधर, आश्रम का संचालक अभी भी फरार है।
विज्ञापन


पुलिस के आधिकारिक सूत्रों का कहना है कि पुलिस व दिल्ली महिला आयोग की टीम बृहस्पतिवार सुबह फिर से आश्रम पर छापेमारी करने पहुंची। इस दौरान आश्रम के लोगों से कमरे की चाबियां मांगी लेकिन उन्होंने मना कर दिया। आखिर पुलिस टीम ने एक-एक कर करीब 14 दरवाजों के ताले तोड़ दिए। पुलिस ने यहां से 41 नाबालिग लड़कियों को बाहर निकाला।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूत्रों का कहना है कि आश्रम में करीब दो सौ महिलाएं और लड़कियां रह रही हैं, जिसमें से 41 के नाबालिग होने की पुष्टि हुई है। पुलिस के अनुसार लड़कियां कुछ भी बताने की स्थिति में नहीं है। बताया गया है कि लड़कियां बेसुध हालत में बाहर निकालीं गईं। 

दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने कहा कि आश्रम में जो भी महिलाएं हैं सभी को यहां से निकालकर नारी निकेतन में रखा जाना चाहिए। सभी की काउंसलिंग करवाई जाए, तभी सच्चाई सामने आएगी। पुलिस को आशंका है कि आश्रम के लोगों ने कई लड़कियों को यहां से हटा दिया है। उधर, दिल्ली महिला आयोग व पुलिस टीम के साथ आश्रम में मारपीट करने के मामले में विजय विहार थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने इनके खिलाफ सरकारी काम में बाधा पहुंचाने और मारपीट करने का मामला दर्ज किया है। पुलिस इस मामले में एक चौकीदार और कुछ अनुयायी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। 

पुलिस व दिल्ली महिला आयोग की टीम से हुई थी मारपीट 

raid on virendra dixit's hermitage in delhi
DCW chief Swati Maliwal

हाईकोर्ट के आदेश के बाद मंगलवार को एक स्पेशल टीम ने आध्यात्मिक विश्वविद्यालय में छापेमारी की थी। टीम में दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल भी शामिल थीं। पुलिस सूत्रों का कहना है कि छापेमारी टीम के दूसरी मंजिल पर पहुंचते ही अनुयायी उग्र हो गए और पुलिस व महिला आयोग की टीम के साथ धक्का मुक्की की।

इस बात की जानकारी मिलने के बाद अतिरिक्त पुलिस बल को बुलाया गया। पुलिस के अधिकारिक सूत्रों का कहना है कि आश्रम में महिलाओं का शारीरिक व मानसिक शोषण होता था। कमरे से कई प्रतिबंधित दवाइयां व आपत्तिजनक सामान बरामद किए गए। 

विश्वविद्यालय के अनुयायियों का कहना है कि बाबा वीरेंद्र देव दीक्षित के शरण में आने वालों को अध्यात्म का ज्ञान दिया जाता था। वहीं इस आश्रम में रहने वाले कुछ अनुयायियों ने बाबा पर शारीरिक शोषण करने का आरोप लगाया और बाबा को पाखंडी बताया। 

बाबा चलाता है हाईप्रोफाइल रैकेट 

raid on virendra dixit's hermitage in delhi

आध्यात्मिक विश्वविद्यालय पर छापेमारी के बाद जो बातें सामने आई हैं उससे आसपास रहने वाले लोग काफी खुश हैं। उनका कहना है कि एक न एक दिन इस बात का खुलासा होना ही था। दबी जुबां में लोग कह रहे हैं कि बाबा कोई अध्यात्म की बात नहीं करता था बल्कि वह हाईप्रोफाइल रैकेट चलाता था।

लोगों का कहना है कि यहां जो कुछ भी चल रहा था। इसकी कई बार शिकायत की गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। स्थानीय लोगों का कहना है कि यहां रहने वाले अनुयायियों को किसी से मिलने की इजाजत नहीं थी। वह जालनुमा ग्रिल में लगे पर्दे के पीछे रहती थीं और किसी को भी भीतर क्या हो रहा है इसकी जानकारी नहीं थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed