{"_id":"5d4a2ad88ebc3e6cce12933a","slug":"raid-in-garden-galleria-restaurant-four-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"गार्डन गैलेरिया के रेस्टोरेंट में छापेमारी, चार गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गार्डन गैलेरिया के रेस्टोरेंट में छापेमारी, चार गिरफ्तार
Wed, 07 Aug 2019 07:05 AM IST
दुष्यंत शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Wed, 07 Aug 2019 07:05 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस व आबकारी विभाग की टीम ने सोमवार रात सेक्टर-38 ए स्थित गार्डन गैलेरिया के सूत्रा रेस्टोरेंट में छापेमारी कर चार लोगों को गिरफ्तार किया और शराब बरामद की। इस रेस्टोरेंट में बिना लाइसेंस के गाहकों को शराब परोसी जा रही थी। इसकी शिकायत पुलिस व आबकारी विभाग से की गई थी।
विज्ञापन
गार्डन गैलेरिया स्थित सूत्रा रेस्टोरेंट में अवैध रुप से ग्राहकों को शराब परोसी जाने की शिकायत के बाद कोतवाली सेक्टर-39 पुलिस व आबकारी विभाग की टीम सोमवार रात करीब आठ बजे रेस्टोरेंट पर छापेमारी की। छापेमारी के दौरान पुलिस ने रेस्टोरेंट में ग्राहकों को शराब परोस रहे चार आरोपियों को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
आरोपियों की पहचान दिल्ली के खिड़की एक्सटेंशन निवासी सतीश, छतरपुर एंक्लेव निवासी बलजीत, जयबीर व गुरुग्राम निवासी बिलास के रूप में हुई। पुलिस ने रेस्टोरेंट से विभिन्न ब्रांड की शराब और बीयर की भरी हुई बोतलें बरामद की हैं। मामले में गिरफ्तार किए गए आरोपियों से आबकारी विभाग ने बार संचालन करने और शराब बेचने के संबंध में लाइसेंस दिखाने की बात कही तो वह पेश नहीं कर सके।
विज्ञापन
विभाग के अधिकारियों ने बताया कि रेस्टोरेंट में बिना लाइसेंस के अवैध शराब बेची जा रही थी। छापेमारी के दौरान पुलिस ने रेस्टोरेंट से अलग-अलग नामी ब्रांड की बीयर की 5 बोतल और 88 केन बरामद की। इसके अलावा विभिन्न ब्रांड की शराब की 47 बोतल बरामद की है।