{"_id":"6a73522a628b8dc4010ea7df","slug":"rahul-rawat-a-fugitive-gangster-from-the-rohit-chaudhary-gang-was-nabbed-after-being-pursued-across-several-states-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-149287-2026-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: रोहित चौधरी गैंग के भगोड़े बदमाश राहुल रावत को कई राज्याें में पीछा कर दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: रोहित चौधरी गैंग के भगोड़े बदमाश राहुल रावत को कई राज्याें में पीछा कर दबोचा
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने राजस्थान के उदयपुर से रोहित चौधरी गैंग के सदस्य और भगोड़े अपराधी राहुल रावत (28 ) को 700 किलोमीटर तक कई राज्यों में पीछा करने के बाद गिरफ्तार किया। वह तिहाड़ जेल के अंदर एक कैदी की बेरहमी से हत्या की कोशिश में वांछित था और डकैती व हत्या की कोशिश के चार गंभीर मामलों में भगोड़ा अपराधी घोषित किया था। स्पेशल सेल के पुलिस उपायुक्त नारा चैतन्य ने बताया कि आरोपी ने तिहाड़ में जिस कैदी पर जानलेवा हमला किया था वह भी रणदीप भाटी गैंग से जुड़ा था और जेल से रिहा होने के बाद वह हिमांशु उर्फ भाऊ गैंग से जुड़ गया था। फरवरी 2026 में, आगरा (यूपी) में एसटीएफ , यूपी पुलिस के साथ मुठभेड़ में लगी चोटों के कारण पीड़ित की मौत हो गई। जेल से रिहा होने के बाद आरोपी राहुल रावत इस मामले में गिरफ्तारी से बचता रहा। गिरफ्तारी से बचने के लिए उसने अपना घर छोड़ दिया और बार-बार अपने ठिकाने बदलकर भागता रहा। इंस्पेक्टर संदीप यादव और इंस्पेक्टर नीरज कुमार की टीम 10 दिनों ज्यादा समय समय की जांच के बाद उदयपुर, राजस्थान में घेराबंदी कर राहुल रावत को गिरफ्तार कर लिया।