अनशन स्थल पर पहुंचे राहुल गांधी, टाइटलर-सज्जन कुमार को राजघाट से हटाया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश में दलितों पर हो रहे अत्याचार को लेकर कांग्रेस पार्टी लगातार केंद्र की मोदी सरकार को घेरने की कोशिश कर रही है। यही कारण है कि आज दिल्ली प्रदेश कांग्रेस ने सांप्रदायिक सौहार्द को बढ़ावा देने के उद्देश्य से राजघाट पर एक दिन का सांकेतिक उपवास कर रही है।
इसमें हिस्सा लेने के लिए कांग्रेस के अध्यक्ष राहुल गांधी भी राजघाट पहुंच चुके हैं। हालांकि वह तय समय से दो घंटे देर से पहुंचे। राहुल ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की समाधि पर फूल चढ़ाए, इसके बाद अब वह मंच पर बैठ चुके हैं।
Delhi: Congress president Rahul Gandhi arrives at Rajghat, where the Congress party is staging a protest and hunger strike over atrocities on Dalits. pic.twitter.com/2rQQqzN58Y
— ANI (@ANI) April 9, 2018
पहले यह कहा जा रहा था कि राहुल भी शाम 4 बजे तक उपवास रखेंगे लेकिन बाद में दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष अजय माकन ने यह साफ कर दिया कि राहुल यहां सिर्फ थोड़ी देर ही रहेंगे।
बता दें कि राहुल गांधी के आने से पहले ही कांग्रेस नेता जगदीश टाइटलर और सज्जन कुमार को उपवास स्थल से हटा दिया गया था। उन्हें वहां से जाने के लिए अजय माकन ने कहा था।
Sources say JD Tytler & Sajjan Kumar were asked to leave Rajghat, where the Congress party is staging a protest and hunger strike over atrocities on Dalits. #Delhi pic.twitter.com/HDlodke0GJ
— ANI (@ANI) April 9, 2018