फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Rahul Gandhi arranged for essential items for Ajit salon in Uttam Nagar

चमकी अजीत की किस्मत: राहुल ने कराई सैलून के लिए सामान की व्यवस्था, सेविंग करने पर दिए थे 50 के बजाय 500 रुपये

Tue, 29 Oct 2024 09:47 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 29 Oct 2024 09:47 PM IST
सार

राहुल गांधी ने उनसे उनके कामकाज, परिवार और मासिक आय के बारे में पूछा था। अजीत ने बताया था कि हर महीने की बचत के नाम पर बहुत कम ही बचता है। इस पर राहुल गांधी ने उन्हें मदद का आश्वासन दिया और दाढ़ी बनवाने के बाद राहुल गांधी ने मेहनताने के रूप में अजीत को 50 रुपये के बजाय 500 रुपये दिए थे।

विज्ञापन
Rahul Gandhi arranged for essential items for Ajit salon in Uttam Nagar
सेविंग करवाते राहुल गांधी - फोटो : ट्विटर

विस्तार

कांग्रेस नेता व लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने उत्तम नगर स्थित अजीत के सैलून के लिए जरूरी सामान की व्यवस्था कराई। उन्होंने अजीत के सैलून में सेवाओं की गुणवत्ता को और बेहतर बनाने के उद्देश्य से नए सैलून उपकरणों से सुसज्जित कराया। इससे पहले बीते शुक्रवार राहुल गांधी ने सैलून में सेविंग करवाई थी। इस दौरान उन्होंने अजीत के साथ सैलून की सुविधाओं को लेकर चर्चा की थी। इसी बातचीत के बाद राहुल गांधी के मैनेजर ने खुद अजीत को फोन कर सैलून के लिए आवश्यक सामान खरीदने के लिए बुलाया।

विज्ञापन

राहुल गांधी के मैनेजर ने अजीत को नया ट्रिमर, हेयरड्रायर, उच्च गुणवत्ता वाली कैंची, कंघियां और अन्य आवश्यक उपकरण प्रदान किए गए। ये सभी उपकरण अजीत के कामकाज को और अधिक कुशल बनाएंगे। साथ ही वे आधुनिक स्टाइल और तकनीक को भी बेहतर तरीके से लागू कर सकेंगे। यह व्यवस्था न केवल सैलून की सेवाओं में सुधार करेगी, बल्कि ग्राहकों को उच्च गुणवत्ता की सेवा देने में भी सहायक साबित होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

नए उपकरणों के साथ अब अजीत के काम का स्तर पहले से कहीं बेहतर होने की संभावना है, जिससे ग्राहकों की संतुष्टि भी बढ़ेगी। यह सामान मिलने से अजीत काफी खुश है।
उत्तम नगर स्थित प्रजापति कॉलोनी में शुक्रवार सुबह राहुल गांधी अचानक पहुंचे थे, जहां उन्होंने स्थानीय लोगों से मुलाकात की और एक छोटे से सैलून में जाकर दाढ़ी बनवाई थी। इस दौरान उन्होंने सैलून मालिक अजीत से उनके जीवन और व्यवसाय के बारे में बातचीत की। तब उन्हें अपनी साधारण दुकान में उनकी सेवा करने में संकोच महसूस हुआ था। अजीत ने राहुल गांधी को बताया था कि उनके पास आधुनिक साधन नहीं हैं, लेकिन राहुल गांधी ने जवाब दिया था कि जो भी है, उसी से उनकी दाढ़ी बना दीजिए। इसके बाद अजीत ने ट्रिमर का इस्तेमाल कर राहुल गांधी की दाढ़ी बनाई थी।

विज्ञापन

50 के बजाय दिए थे 500 रुपये
इस मौके पर राहुल गांधी ने उनसे उनके कामकाज, परिवार और मासिक आय के बारे में पूछा था। अजीत ने बताया था कि हर महीने की बचत के नाम पर बहुत कम ही बचता है। इस पर राहुल गांधी ने उन्हें मदद का आश्वासन दिया और दाढ़ी बनवाने के बाद राहुल गांधी ने मेहनताने के रूप में अजीत को 50 रुपये के बजाय 500 रुपये दिए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed