फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   rahul and sonia maintain distance from modi

राहुल और सोनिया ने मोदी से दूरी बनाए रखी!

Tue, 27 May 2014 04:20 PM IST
Updated Tue, 27 May 2014 04:20 PM IST
विज्ञापन
rahul and sonia maintain distance from modi

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और महासचिव राहुल गांधी प्रधानमंत्री पद की शपथ समारोह में आए तो साथ-साथ थे लेकिन दोनों अलग-अलग बैठे थे। सोनिया गांधी जहां पहली पंक्ति में पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभा पाटील के साथ बैठी थी वहीं राहुल गांधी पीछे की पंक्तियों में कुछ अन्य वीआईपी मेहमानों के साथ बैठे हुए थे।

विज्ञापन


दोनों ने पूरा शपथ समारोह देखने के बाद दावत के लिए अन्य मेहमानों के साथ दिखे। लेकिन दोनों में से ही कोई भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आस पास या उनसे बात करता नहीं दिखा।

विज्ञापन

मोदी से मुलाकात करने पर बचते हुए दिखे दोनों

rahul and sonia maintain distance from modi

सोनिया गांधी शपथ समारोह से करीब 15 मिनट पहले राहुल गांधी के साथ पहुंची थी। उसके बाद प्रोटोकॉल के अनुसार नरेंद्र मोदी उप राष्ट्रपति हामिद अंसारी और राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी से पहले पहुंचे थे।

सोनिया गांधी को बीजेपी के वरिष्ठ नेता लाल कृष्‍ण आडवाणी के साथ बात करते हुए देखा गया था। वहीं राहुल गांधी कुछ अन्य गेस्ट से बात करते हुए दिखे थे।

हिंदुस्तान टाइम्स की खबर के अनुसार नए मंत्रिमंडल के सदस्यों के साथ सोनिया और राहुल गुफ्तगू करते दिखे लेकिन दोनों मोदी से मिलने से बचते हुए दिखे। सोनिया सार्क देशों के नेताओं से मिलने में व्यस्त दिखाई दे रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed