फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi News Today: Ragging in JNU of bihari student by phd scholar beat him make him sit ups

जेएनयू में छात्र से रैगिंग, बिहारी बताते ही दी गाली, लगवाई उठक-बैठक

Tue, 23 Jul 2019 11:39 AM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Tue, 23 Jul 2019 11:39 AM IST
विज्ञापन
Delhi News Today: Ragging in JNU of bihari student by phd scholar beat him make him sit ups
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय(जेएनयू) में सेंटर ऑफ जर्मन स्टडीज के बीए प्रथम वर्ष के छात्र से रैगिंग का मामला सामने आया है। यह रैगिंग इसलिए और भी चर्चा में है क्योंकि यह एक खास राज्य का निवासी होने के कारण छात्र से की गई है।

विज्ञापन


पीड़ित छात्र का आरोप है कि एक पीएचडी स्कॉलर ने उसके साथ मारपीट की और कान पकड़वाकर उठक-बैठक भी लगवाई। बताया जा रहा है कि यह घटना 18 जुलाई की है।

यह मामला तब सामने आया जब पीड़ित छात्र ने जेएनयू की एंटी रैगिंग कमेटी और वसंत कुंज उत्तर थाना पुलिस में शिकायत दी। हालांकि पुलिस ने आरोपी पीएचडी छात्र पर अब तक कोई कार्रवाई नहीं की है।

विज्ञापन

बिहार के मूल निवासी पीड़ित छात्र ने बताया कि उसने जेएनयू के सेंटर ऑफ जर्मन स्टडीज के बीए के कोर्स में 10 जुलाई को दाखिला कराया था। 8 दिन बाद यानी 18 जुलाई को उसके पास सेंटर ऑफ इंग्लिश स्टडीज का एक पीएचडी का छात्र अपने दो साथियों के साथ आया।

आरोपी ने पीड़ित के पास पहुंचकर उससे उसके घर का पता पूछा। जब पता चला कि वह बिहारी है तो आरोपी उसे गाली देने लगा। उसने पीड़ित को धमकाया कि ठीक से रहा करो यह दिल्ली है। इसके बाद आरोपी ने पीड़ित को थप्पड़ भी मारे।

यह रैगिंग यहीं नहीं रुकी आरोपी ने पीड़ित छात्र को उठक-बैठक भी लगवाई और कहा कि अगली बार मिलो तो नाक रगड़कर प्रणाम करना। बता दें कि 20 जुलाई को पीड़ित छात्र ने इस बारे में ट्वीट भी किया था, जिसमें उसने मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल और नित्यानंद राय समेत जेएनयू के वीसी को भी टैग किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed