फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Put plastic bottle in reverse vending machine you will get five rupees in delhi

रिवर्स वेंडिंग मशीन में प्लास्टिक की बोतल डालिए, पांच रुपये मिलेंगे

Fri, 27 Sep 2019 05:08 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 27 Sep 2019 05:08 AM IST
सार

  • प्रदूषण फैलाने वाले सिंगल यूज प्लास्टिक बोतलों से अब टी शर्ट और कैप तैयार किए जाएंगे
  • पर्यावरण की बेहतरी के लिए इस दिशा में पहल की गई है
  • ताकि प्लास्टिक के दुष्प्रभावों से लेागों को बचाने के साथ इनसे आकर्षक उत्पाद भी तैयार किए जा सकें

विज्ञापन
Put plastic bottle in reverse vending machine you will get five rupees in delhi
रिवर्स वेंडिंग मशीन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदूषण फैलाने वाले सिंगल यूज प्लास्टिक बोतलों से अब टी शर्ट और कैप तैयार किए जाएंगे। पर्यावरण की बेहतरी के लिए इस दिशा में पहल की गई है ताकि प्लास्टिक के दुष्प्रभावों से लेागों को बचाने के साथ इनसे आकर्षक उत्पाद भी तैयार किए जा सकें। 

विज्ञापन


दरअसल उत्तरी दिल्ली नगर निगम ने करोल बाग के अजमल खां रोड पर पांच ऐसी रिवर्स वेंडिंग मशीनें लगाई हैं। इन मशीनों में इकट्ठा होने वाली प्लास्टिक की बोतलों से हाई ग्रेड फाइबर तैयार की जाएंगी, जिनसे अलग अलग उत्पाद तैयार किए जाएंगे।
विज्ञापन


करोल बाग के अजमल खां रोड पर उत्तरी निगम की ओर से इन मशीनों का शुभारंभ किया गया। पहले दिन लोगों के लिए यह अनूठा अनुभव था कि मशीनों में डाली गई बोतलों की रिसाइक्लिंग के बाद इनसे जरूरी उत्पाद तैयार किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


वेंडिंग मशीन बनाने वाली कंपनी के सीओओ प्रांजल के मुताबिक प्लास्टिक की इन बोतलों को मशीन में काटने के बाद इन्हें रिसाइक्लिंग के लिए भेजा जाएगा। अलग अलग कंपनियों में इससे प्लास्टिक के धागे तैयार कर कपड़े और कैप भी बनाए जाएंगे। प्लास्टिक वेस्ट से अब जरूरी उत्पाद तैयार होंगे। एक मशीन में 750 बोतलों को काटकर, इन्हें रिसाइक्लिंग के लिए भेजा जाएगा।


बोतल के बदले मिलेंगे पांच रुपये
रिवर्स वेंडिंग मशीनों में पीने के पानी, तेल या फ्लेवर्ड मिल्क की बोतलें डालने के साथ साथ अपने मोबाइल नंबर भी डाल सकते हैं। मोबाइल नंबर डालने के बाद प्लास्टिक की बोतलें डालने के बदले में पेटीएम के जरिये पांच रुपये की रिडीम होगा। पेटीएम से इस राशि का अन्य मदों में इस्तेमाल कर सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed