फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Pune based businessman looted in Sahibabad hotel case registered

पुणे के कारोबारी के साथ गाजियाबाद के होटल में लूटपाट, अमेरिका से आकर भाई ने दर्ज कराई रिपोर्ट

Thu, 25 Jul 2019 05:19 PM IST
Prachi Priyam न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद Published by: Prachi Priyam Updated Thu, 25 Jul 2019 05:19 PM IST
विज्ञापन
Pune based businessman looted in Sahibabad hotel case registered
सांकेतिक तस्वीर

साहिबाबाद लिंक रोड स्थित पांच सितारा होटल में पुणे के रियल एस्टेट कारोबारी सतीश दांडेगऊकर के साथ हुई लूट के मामले में बुधवार को उनके भाई ने थाना लिंक रोड में रिपोर्ट दर्ज कराई। होटल में एक युवक ने दंपती को बेसुध कर लूट लिया था।

विज्ञापन


कारोबारी सतीश दांडेगऊकर के साथ हुई लूट की सूचना मिलने के बाद उनके भाई आनंद दांडेगऊकर अमेरिका से बुधवार सुबह तीन बजे गाजियाबाद पहुंचे। उन्होंने सबसे पहले वैशाली के अस्पताल में भाई से मुलाकात की। उसके बाद वह अंग्रेजी में शिकायत लेकर थाना लिंक रोड पहुंचे। 
विज्ञापन


यहां पर पुलिस कर्मियों ने उन्हें हिंदी में शिकायत लिखकर लाने को कहा। उन्होंने उनसे बोला भी कि उन्हें मराठी और अंग्रेजी ही लिखना जानते हैं, लेकिन पुलिस ने उन्हें हिंदी में शिकायत देने पर रिपोर्ट दर्ज होने की बात कही। जिसके बाद उन्होंने किसी अन्य व्यक्ति से शिकायत लिखवाकर थाने में दी। देर शाम उनकी शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आनंद ने बताया कि उनकी रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। वह होटल भी गए थे। वहां से उन्होंने भाई सतीश का पासपोर्ट, डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड व अन्य सामान लिया। उन्होंने बताया कि गायब सामान में चार सोने की अंगूठी, एक सोने की चेन, एक जोड़ा सोने की चूड़ी और बालियां, दो मोबाइल, 2-2 डेबिट कार्ड एवं क्रेडिट कार्ड तथा 25 हजार रुपये नकद शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed