{"_id":"7ae1220cf47911ea45c5ac8ed9edf24f","slug":"public-attack-on-police-in-faridabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"झगड़ा सुलझाने गए पुलिसवालों की जमकर पिटाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झगड़ा सुलझाने गए पुलिसवालों की जमकर पिटाई
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Mon, 14 Jul 2014 11:09 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फरीदाबाद के थाना सेंट्रल क्षेत्र के गांव दौलताबाद में झगड़े की शिकायत पर पहुंचे दो पुलिसकर्मी के साथ दो लोगों ने मारपीट की और वर्दी फाड़ दी। इस मामले में पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
गांव दौलताबाद में सतपाल अपने परिवार के साथ रहता है। शनिवार देर शाम करीब 7:30 बजे परिवार के लोग किसी बात को लेकर आपस में भिड़ गए। सतपाल की बेटी ने 100 नंबर पर फोन करके घर में झगड़े की शिकायत कर दी। सूचना पर सेक्टर-16 चौकी में तैनात पुलिसकर्मी आनंद कुमार व सूरजभान मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
आरोप है कि जब पुलिसकर्मियों ने लोगों को समझाने का प्रयास किया तो सतपाल के बेटों रूपेंद्र व रविंद्र ने आनंद व सूरजभान के साथ मारपीट शुरू कर दी।
इस दौरान आनंद की वर्दी भी फाड़ दी। इसके बाद पुलिसकर्मियों ने वरिष्ठ अधिकारियों को सूचित किया। इसके बाद और पुलिसकर्मी वहां पहुंचे और आरोपी दोनों भाइयों गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दोनों के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने और मारपीट करने का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन