फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Proposal of hundred crores for the farmers in Delhi budget

बजट में किसानों के लिए 100 करोड़ का प्रस्ताव, स्वामिनाथन आयोग की सिफारिशें दिल्ली में होगी लागू

Wed, 27 Feb 2019 04:38 AM IST
राजेश सैनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: राजेश सैनी Updated Wed, 27 Feb 2019 04:38 AM IST
विज्ञापन
Proposal of hundred crores for the farmers in Delhi budget
बजट किसान - फोटो : self

आर्थिक तंगी से जूझ रहे किसानों की बेहतरी के लिहाज से दिल्ली सरकार देश में सबसे पहले स्वामिनाथन आयेाग की सिफारिशें लागू करने जा रही है। इसके तहत फसलों का न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) निर्धारण किया जाएगा ताकि किसानों की आय में 1.5 गुणा इजाफा हो। 

विज्ञापन


स्वामिनाथन आयोग ने किसानों की आय दोगुना करने और फसलों के लिए एमएसपी निर्धारित करने की सिफारिश की है। केंद्र में कांग्रेस और भाजपा सरकारें इसे लागू नहीं कर सकी, जिसे देखते हुए पहली बार दिल्ली सरकार ने किसानों के लिए सिफारिशें लागू करते हुए न्यूनतम समर्थन मूल्य निर्धारित करने जा रही है।
विज्ञापन


सरकार ने किसानों को इसके तहत वित्तीय सहायता मुहैया करवाने के लिए 2019-20 के बजट में इस योजना के लिए 100 करोड़ का प्रस्ताव किया है। सरकार जल्द ही स्मार्ट कृषि योजना की शुरुआत पर विचार कर रही है ताकि किसानों को अधिक उपज और अधिक गुणवत्ता की फसलों से संबंधित तकनीक से रूबरू होने का मौका मिल सके। इससे किसानों की आय में भी बढ़ोतरी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली के गांवों में बुनियादी विकास के लिए 400 करोड़ रुपये का प्रस्ताव किया गया है। ग्रामीण विकास और सहयोगी सेवा के लिए 749 करोड़ का बजट प्रस्ताव किया गया। इनमें से 564 करोड़ रुपये योजना, परियोजना और कार्यक्रमों के लिए प्रस्तावित है


गांवों के विकास के लिए मिलेंगे दो करोड़ 
दिल्ली सरकार की ओर से पहली बार सभी गांवों को ग्राम किसान बोर्ड के दायरे में लाने की पहल की गई है। गांवों के विकास के लिए दो करोड़ रुपये की राशि आवंटित की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed