{"_id":"5f1b708dd30770148e1b3cd7","slug":"priyanka-gandhi-vadra-arrived-late-at-night-in-gurugram","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुरुग्रामः प्रियंका गांधी वाड्रा देर रात पहुंचीं अरालियाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरुग्रामः प्रियंका गांधी वाड्रा देर रात पहुंचीं अरालियाज
Sat, 25 Jul 2020 05:06 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम
अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sat, 25 Jul 2020 05:06 AM IST
विज्ञापन
प्रियंका गांधी
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा शुक्रवार देर रात सेक्टर-43 डीएलएफ अरालियाज सोसाइटी स्थित फ्लैट में पहुंची। उनके साथ जेड प्लस सिक्योरिटी भी थी। प्रियंका के पहुंचने की सूचना के बाद स्थानीय पुलिस भी सुरक्षा के लिए तैनात हो गई।
विज्ञापन
दिल्ली स्थित आवास खाली करने के बाद प्रियंका के अपने परिवार के साथ दो-तीन दिन में सोसाइटी में शिफ्ट होने की चर्चा थी। हालांकि शुक्रवार रात वह अचानक पहुंच गईं। आनन-फानन में स्थानीय पुलिस को सोसाइटी के बाहर तैनात किया गया।
विज्ञापन
शहरी विकास मंत्रालय ने प्रियंका गांधी को मिली एसपीजी सुरक्षा हटाए जाने के बाद उनको लोदी रोड स्थित बंगला खाली करने का नोटिस जारी किया था। इसके बाद उन्होंने बंगले को खाली करने का निर्णय लिया था।
विज्ञापन
प्रियंका दिल्ली में ही परिवार के साथ रहेंगी, लेकिन जो आवास उन्होंने चुना है, उसमें मरम्मत कार्य चल रहा है, जो करीब 2 माह तक चलेगा। ऐसे में वह पति रॉबर्ट वाड्रा और बच्चों के साथ 2-3 माह तक गुरुग्राम की इस सोसाइटी में ही रहेंगी।