फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   privatisation is stopped for now

सब डिवीजनों को निजी हाथों में सौपने का आदेश फिलहाल रुका

Fri, 22 Apr 2016 11:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Fri, 22 Apr 2016 11:40 AM IST
विज्ञापन
privatisation is stopped for now
- फोटो : अमर उजाला

सरकार की ओर से  बिजली निगम की सब डिवीजनों को निजी हाथों में सौपने का आदेश फिलहाल रुक गया है। प्रदेश भर में सब डिवीजन कार्यालयों पर कर्मचारियों द्वारा किए जा रहे प्रदर्शनों के कारण सरकार ने ये आदेश करीब 15 दिन तक स्थगित कर दिया है।

विज्ञापन


16 अप्रैल को कर्मचारी यूनियन नेताओं की चंड़ीगढ़ में मुख्यमंत्री के साथ बैठक हुई थी। बैठक में कहा गया था कि अभी 15-20 दिनों तक किसी भी सब डिवीजन को  निजी हाथों में नहीं सौंपा जाएगा। लेकिन यूनियन के नेताओं की माने तो उनके पास अभी तक लिखित में ऐसा कोई आदेश नहीं आया है।
विज्ञापन


यूनियन नेता सतपाल नरवत ने कहा कि यूनियन नेताओं की मुख्यमंत्री के साथ बैठक हुई थी। बैठक में  सिर्फ ये कहा गया था कि 15-20 दिनों तक ये फैसला स्थगित किया जाता है। उन्होंने कहा कि हो सकता है कि सरकार ने ये फैसला सिर्फ कर्मचारियों को बहकाने के लिए लिया हो। क्योंकि प्रदेश भर में सब डिवीजन कार्यालयों पर रोजाना प्रदर्शन हो रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed