फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Private school strikes off names of 10 students for not paying increased fees

Delhi : बढ़ी फीस का भुगतान न करने पर निजी स्कूल ने 10 बच्चों के नाम काटे, विरोध में आज एकजुट होंगे अभिभावक

Mon, 25 Aug 2025 02:19 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 25 Aug 2025 02:19 AM IST
सार

इस संबंध में स्कूल की ओर से अभिभावकों को नोटिस भेजे गए है। इसमें 25 अगस्त से बच्चों को स्कूल नहीं भेजने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं अभिभावकों ने इसके खिलाफ सोमवार सुबह स्कूल के बाहर प्रदर्शन करने का एलान किया है।

विज्ञापन
Private school strikes off names of 10 students for not paying increased fees
demo file - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मयूर विहार फेज-3 स्थित नामी निजी स्कूल पर बढ़ी फीस का भुगतान नहीं करने पर दस छात्रों के नाम काटने का आरोप लगा है। इस संबंध में स्कूल की ओर से अभिभावकों को नोटिस भेजे गए है। इसमें 25 अगस्त से बच्चों को स्कूल नहीं भेजने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं अभिभावकों ने इसके खिलाफ सोमवार सुबह स्कूल के बाहर प्रदर्शन करने का एलान किया है।

विज्ञापन


अभिभावकों का आरोप है कि उन्होंने स्कूल को शिक्षा विभाग की अनुमति के बिना बढ़ी फीस देने से इन्कार कर दिया है। स्कूल बिना अनुमति के वित्त वर्ष 2024-25 और 2025-26 में लगातार दो साल में 57 फीसदी से ज्यादा फीस बढ़ा चुका है।
विज्ञापन


अभिभावकों ने जब स्कूल से इस पर जवाब मांगा तो प्रबंधन ने उन्हें किसी प्रकार की अनुमति की जरूरत नहीं होने की बात की। अभिभावकों ने बताया कि स्कूल ने 40 बच्चों के और नाम काटने को लेकर भी अभिभावकों को ईमेल भेजे है। इससे पहले मॉडल टाउन स्थित एक निजी स्कूल में भी ऐसा ही मामला सामने आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक अभिभावक ने कहा कि स्कूल शिक्षा निदेशालय के जोन-2 के उप शिक्षा निदेशक कार्यालय के इस वर्ष के पांच जुलाई के आदेश का पालन नहीं कर रहा है। इसमें स्कूल को निर्देश है कि वह किसी भी छात्र का परिणाम नहीं रोकेगा। अंक पत्र देने से इन्कार नहीं करेगा। साथ ही ऐसे किसी भी छात्र के संबंध में नियम 35(4) के तहत भेदभाव नहीं करेगा और नाम नहीं काटेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed