फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Principal did bad touch with student in government school in Greater Noida

सरकारी स्कूल में गंदी हरकत: 'लोक-लाज के डर से छिपाई बात', प्रिंसिपल के बैड टच से पीड़ित छात्रा ने बताई आपबीती

Wed, 13 Nov 2024 07:34 PM IST
श्याम जी. माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा
माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा Published by: श्याम जी. Updated Wed, 13 Nov 2024 07:34 PM IST
सार

ग्रेटर नोएडा में सरकारी स्कूल में प्रिंसिपल द्वारा बैड टच का शिकार 12वीं कक्षा की छात्रा के साछ बैड टच का मामला आया है। पिता का आरोप है कि छात्रा ने बैड टच के कारण स्कूल जाना बंद किया था। प्रिसिंपल दो माह से बैड टच कर रहा था।
 

विज्ञापन
Principal did bad touch with student in government school in Greater Noida
छात्रा से बैड टच - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ईकोटेक-3 कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत सरकारी स्कूल में प्रिंसिपल द्वारा बैड टच का शिकार 12वीं कक्षा की छात्रा के पिता का आरोप है कि छात्रा ने बैड टच के कारण स्कूल जाना बंद किया था। प्रिसिंपल दो माह से बैड टच कर रहा था। शुरूआत में छात्रा ने लोक-लज्जा के डर से इस बात को छिपाया था। वहीं, पुलिस ने पहले प्रिंसिपल की तहरीर पर छात्रा के परिजन के खिलाफ मारपीट और जातिसूचक शब्दों के प्रयोग का मुकदमा दर्ज किया है, जबकि दूसरी बार में छात्रा की तहरीर पर प्रिंसिपिल के खिलाफ बैड टच का मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू की है।

विज्ञापन


छात्रा के पिता का आरोप है कि 11 नवंबर को एसेंबली के दौरान छात्रा को प्रिंसिपल ने उसे अपने कक्ष में बुलाकर गलत हरकत की। विरोध करने पर नाम काटने की धमकी दी। जब बेटी स्कूल से घर पहुंची तो उसने अपनी मां को इस बात की जानकारी दी। बुधवार सुबह स्कूल में विरोध जताने के लिए पुत्री को साथ लेकर साथ पहुंचे थे। एसेंबली के दौरान ही स्कूल में प्रिसिंपल और करीब सात से आठ अध्यापकों ने उनके साथ धक्का-मु्क्की करके पिटाई कर दी, जबकि पत्नी की भी चोटी खींचकर पिटाई की गई। इस बात की शिकायत लेकर पुलिस के पास पहुंचे थे। उनकी चार बेटियां भी संबंधित स्कूल में पढ़ी हैं। 

विज्ञापन

छह भाई-बहन है पीड़िता
पुलिस ने पहले दिन उन्हें और छात्रा को बैठाया था। अभी पॉक्सो की धाराएं नहीं लगी है। इससे पूर्व इसी स्कूल में पढ़ी हुई चार बेटियों के साथ कभी कोई शिकायत और बदतमीजी नहीं हुई। पूर्व में कई बार जब बेटी स्कूल नहीं जा रही थी तो मां से इसका कारण पूछा था, लेकिन छात्रा लोक-लज्जा के डर से अपने साथ हो रही बैड टच की बात को छिपाए थी। वह भैंस की बुग्गी चलाकर परिवार का पालन पोषण करते हैं। उनकी छह बेटी और दो बेटे हैं। तीन बेटियों की शादी हो चुकी है। पीड़ित छात्रा पांचवें नंबर की बेटी है। दोनों बेटे और एक छोटी बेटी गांव के एक स्कूल में पढ़ते हैं। 

पुलिस ने स्कूल में मौजूद रहे छात्र और अध्यापकों के बयान दर्ज किए
बेटी ने 10वीं की परीक्षा दूसरे स्कूल से अच्छे नंबर से पास की है। इसके बाद 11वीं में दाखिला संबंधित स्कूल में लिया। बेटी के पास मोबाइल नहीं है। बुधवार को पुलिस ने पूछताछ के लिए बुलाया था उन्हें सारे जानकारी दी है। वहीं, पुलिस ने छात्रा को घंटों बैठाए जाने की बात से इंकार किया है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद जरूरी बयान दर्ज होने पर पॉक्सो के तहत कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने घटना वाले स्कूल में मौजूद रहे छात्रों और अध्यापकों के बयान दर्ज किए हैं।

अनुपस्थित रहने के साथ परीक्षा नहीं देने पर टोकने की बात पर हुई नाराज
स्कूल प्रिंसिपल का कहना है कि 28 अक्तूबर को आंतरिक परीक्षा खत्म हुई थी। 29 अक्तूबर को स्कूल खुला था। 30 अक्तूबर से 3 नवंबर तक स्कूल बंद था। स्कूल खुलने के परीक्षा नहीं देने वाले छात्रों के साथ कम उपस्थिति वाले छात्रों की जानकारी अध्यापकों से देने को कहा था। 11 नवंबर को जब छात्र स्कूल पहुंची थी तो उससे पिता का नंबर मांगा था। अध्यापकों के साथ उन्होंने परीक्षा नहीं देने लगातार अनुपस्थित रहने पर टोका था। यही बात छात्रा को बुरी लग गई। इसके बाद वह अपने परिजन को लेकर मंगलवार को स्कूल पहुंची थी। छात्रा के परिजन ने उनसे मारपीट, अभद्रता कर जातिसूचक शब्द कहे। स्कूल में 26 अध्यापक हैं। इनमें 10 महिला व बाकी पुरुष अध्यापक हैं।

डीसीपी सेंट्रल नोएडा जोन शक्ति मोहन अवस्थी ने बताया कि स्कूल प्रिंसिपल (प्रथम पक्ष) ने पहले शिकायत दी थी। जिसमें छात्रा के परिजन द्वारा स्कूल में आकर धमकाने, मारपीट व जातिसूचक शब्द की बात थी। इस कारण प्रथम पक्ष की तहरीर पर एसएसटी एक्ट सहित बीएनएस की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। चूंकि छात्रा (द्वितीय पक्ष) ने बाद में तहरीर दी थी, लिहाजा संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया है। विवेचनात्मक कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed