फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Prices of most fruits increased by 10 to 25 percent during Navratri

नवरात्रि में फलों को लगी महंगाई की काली नजर: आसमान छू रहे दाम, 200 रु किलो बिक रहा सेब; 50 वाला केला 80 पहुंचा

Sat, 13 Apr 2024 08:22 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Sat, 13 Apr 2024 08:22 PM IST
सार

लोगों का कहना है कि पहले से फलों के दाम काफी बढ़ गए हैं। इनमें इजाफा हर साल होता है। पहले केला 50 प्रति दर्जन था, लेकिन आज 70- 80 रुपए दर्जन बिक रहा है। सेब, चीकू और अंगूर भी महंगे हो गए हैं।

विज्ञापन
Prices of most fruits increased by 10 to 25 percent during Navratri
नवरात्रि में ज्यादातर फलों की कीमतों में 10-25 फीसदी का आया उछाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी में त्योहारों के दौरान लोगों को महंगाई की मार झेलनी पड़ रही है। फलों के दाम आसमान छूने लगे हैं। नवरात्रि के दिनों में आमतौर पर लोग व्रत रखते हैं। इसके अलावा हाल ही में रमजान का महीना भी खत्म हुआ है। ऐसे में नवरात्रों में फलों के दामों में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। ज्यादातर फलों की कीमतों में 10-25 फीसदी का उछाल आया है। बाजार में अनार, केले, चीकू, पपीता, सेब, कच्चा नारियल समेत दूसरे फलों की मांग ज्यादा है। कारोबारियों का कहना है कि नवरात्र में फलों की मांग बढ़ गई है। दूसरे राज्यों से आने वाले फलों के दाम बढ़े हैं। इससे कीमतें भी बढ़ गई हैं।

विज्ञापन

ओखला मंडी में फल विक्रेता मनीष ने बताया कि नवरात्र के चलते केले 70-80 रुपये दर्जन के हिसाब से बिक रहे हैं, जबकि पहले इनकी कीमत 50 रुपये दर्जन होती थे। वहीं, अंगूर की कीमत 120 रुपये तक पहुंच गई है, जबकि पहले 80 से 90 रुपये प्रति किलो थी। इसके अलावा संतरे की कीमत 70-80 रुपये है, पहले 50 रुपये किलो थी। पपीते की कीमत 90 रुपये किलो है, पहले 60 से 70 रुपये प्रति किलो बिक रहा था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, इंद्रपुरी में फल विक्रेता चेतन ने बताया कि इस समय अंगूर के दामों में भी बढ़ोतरी हुई है। इसके अलावा केला भी महंगा है। सेब 150-200 रुपये प्रति किलो और उच्च गुणवत्ता वाला सेब 200 रुपये प्रति किलो से ऊपर बिक रहा है। उन्होंने बताया कि नवरात्रि के दिनों में केला महंगा हो जाता है। यह हर साल की बात है। वहीं, अभी रमजान खत्म हुए हैं। इसके तुरंत बाद नवरात्रि शुरू हो गई, इस कारण केला महंगा है। उन्होंने बताया कि वह लोग केले 70 से 80 रुपये दर्जन बेच रहे हैं। जो पहले 50 से 60 रुपये दर्जन में बेचा जाता था। अभी तो दुकानदारी भी है, नवरात्र खत्म होते ही दुकानदारी भी खत्म हो जाएगी।

विज्ञापन

लोग महंगाई के चलते खरीद रहे कम फल
वहीं, लोगों का कहना है कि पहले से फलों के दाम काफी बढ़ गए हैं। इनमें इजाफा हर साल होता है। पहले केला 50 प्रति दर्जन था, लेकिन आज 70- 80 रुपए दर्जन बिक रहा है। सेब, चीकू और अंगूर भी महंगे हो गए हैं। पहले एक अमरूद छोटा सा 20-30 रुपये में मिल जाता था, अब एक अमरूद 50 रुपये का मिला है। 

वहीं, जनपथ से पहाड़गंज बाजार में फल खरीदने आईं सुषमा ने बताया कि व्रत के लिए फलों और अन्य जरूरत के सामान की खरीदारी करने आई हैं। फलों के दामों में एकदम से बढ़ोतरी हुई है। वहीं, ओखला फल मंडी में बदरपुर से फल खरीदने आई सिमरन ने बताया कि वह इस बार पूरे व्रत रख रही हैं। इस वजह से उन्हें रोजाना फल खरीदने पड़ते हैं। उन्होंने बताया कि महंगाई के कारण उन्हें कम फल खरीदने पड़ते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed