फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   price hike of vegetables in delhi creating problem for households

राजधानी में प्याज, टमाटर व आलू के आसमान छूते भाव ने बिगाड़ा घर का बजट

Sun, 26 Nov 2017 10:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 26 Nov 2017 10:42 AM IST
विज्ञापन
price hike of vegetables in delhi creating problem for households

सर्दियों में भी सब्जी के भाव कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं। हरी सब्जियों के भाव सातवें आसमान पर हैं तो प्याज के भाव भी रुला रहे हैं, टमाटर के भाव से भी आम आदमी परेशान है। आलू, प्याज भी महंगे होने से घर का बजट बिगड़ गया है। इस कारण थाली में हरी सब्जियां कम हो गई हैं।

विज्ञापन


इन दिनों दिल्ली की मंडियों में हरी सब्जियों की आवक कम होने से थोक बाजार में भी भाव चढ़े हुए हैं। खुदरा बाजार में तो किसी भी सब्जी की कीमत 50 रुपये किलो से कम नहीं है। प्याज व टमाटर की आवक कम होने से इसके दर में उछाल बना हुआ है।
विज्ञापन


थोक बाजार में प्याज जहां 35-40 रुपया प्रति किलो बिक रहे हैं तो खुदरा बाजार में इसकी कीमत 60-70 रुपये प्रति किलो है। आलू भी 15-20 रुपये से कम नहीं है। नई खेप वाले आलू के भाव तो 25 रुपये प्रति किलो है। हरी सब्जी में बीन्स की कीमत भी 40 रुपये प्रति किलो है।

विज्ञापन
विज्ञापन

फूलगोभी और पत्तागोभी 60 रुपये प्रति किलो

price hike of vegetables in delhi creating problem for households
सब्जियां

फूलगोभी और पत्तागोभी 60 रुपये प्रति किलो है। टमाटर पिछले दिनों की अपेक्षा कम तो हुए हैं, लेकिन 50-70 रुपये प्रति किलो कम नहीं हुए हैं। खुदरा व्यापारियों का कहना है कि थोक व्यापारी ठंड के कारण मंडी में हरी सब्जियों की आवक कम होने की बात कह रहे हैं।

उधर, थोक व्यापारियों का कहना है कि ट्रकों की आवाजाही कम है। ट्रकों की लेटलतीफी के कारण ताजी सब्जियां खराब आ रही हैं। यही वजह है कि थोक बाजार में भी सब्जियों के भाव बढ़े हुए हैं।

प्याज        60-70 रुपये प्रति किलो 
फूलगोभी    60-65 रुपये प्रति किलो 
कटहल     60-65 रुपये प्रति किलो 
आलू       20-25 रुपये प्रति किलो 
टमाटर      50-60 रुपये प्रति किलो 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed