{"_id":"5656a5fb5db8eb919221e39f381e14bb","slug":"pregnant-ladies-will-be-in-trouble","type":"story","status":"publish","title_hn":"बढ़ने वाली है गर्भवती महिलाओं की परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बढ़ने वाली है गर्भवती महिलाओं की परेशानी
अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Tue, 21 Jan 2014 04:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फरीदाबाद के बीके अस्पताल में आने वाली गर्भवती महिलाओं की परेशानी बढ़ने वाली है, क्योंकि स्वास्थ्य मुख्यालय ने अस्पताल से दो स्त्री रोग विशेषज्ञों का स्थानांतरण कर दिया है।
विज्ञापन
इसके बाद अस्पताल में केवल चार स्त्री रोग विशेषज्ञ ही बची हैं। ऐसे में ओपीडी और ओटी (ऑपरेशन थियेटर) सेवाओं पर असर पड़ना तय हो गया है।
जानकारों की मानें, तो स्वास्थ्य विभाग लगातार लोगों को बेहतर सुविधाएं देने का दावा कर रहा है। ऐसे में सवाल यह खड़ा हो गया है कि बिना विशेषज्ञों के अस्पताल प्रशासन कैसे बेहतर सुविधाएं मुहैया कराएगा।
विज्ञापन
हैरानी की बात ये है कि अस्पताल में रोज 10 से 15 डिलीवरी होती हैं। प्रतिदिन अस्पताल में पलवल, होडल, हथीन, आगरा और मथुरा तक से गर्भवती महिलाएं जांच के लिए आती हैं।
विज्ञापन
पीएमओ डॉ. किशन कुमार ने बताया कि डॉक्टरों की कमी को लेकर मुख्यालय को पत्र लिख दिया गया है। मुख्यालय से विकल्प के तौर पर डॉक्टर भेजने के लिए कहा गया है।