फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   pradyuman case: accused conductor to apply for bail, cbi to recreate scene with student and updates

प्रद्युम्न केसः 16 नवंबर को होगी आरोपी कंडक्टर की जमानत याचिका पर सुनवाई

Sat, 11 Nov 2017 10:15 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, गुरुग्राम
टीम डिजिटल/अमर उजाला, गुरुग्राम Updated Sat, 11 Nov 2017 10:15 AM IST
विज्ञापन
pradyuman case: accused conductor to apply for bail, cbi to recreate scene with student and updates
- फोटो : सुदर्शन झा/अमर उजाला

भोंडसी स्थित रायन इंटरनेशनल स्कूल में प्रद्युम्न हत्याकांड मामले में 11वीं कक्षा के छात्र को हिरासत में लेने के बाद सीबीआई शुक्रवार सुबह उसे ‌द‌िल्ली स्थ‌ित अपने हेडक्वार्टर ले जाकर पूछताछ कर रही है। वहीं आज आरोपी कंडक्टर ने जमानत याचिका दायर कर दी है।

विज्ञापन


बता दें कि सीबीआई के मुताबिक प्रद्युम्न की हत्या के पीछे अशोक का हाथ नहीं है। सीबीएई कंडक्टर अशोक को क्लीन चिट देने वाली है। अशोक की जमानत याचिका पर सुनवाई 16 नबंबर को होगी।
विज्ञापन

 



इस मामले में संभवत: सीबीआई आज आरोपी को स्कूल ले जाकर क्राइम सीन री-क्रिएट कर सकती है। फिलहाल छात्र से पूछताछ कर इसमें और लोगों या अन्य छात्रों के शामिल होने की भी बात जानने की कोश‌िश की जा रही है।
यह भी पढ़ेंः प्रद्युम्न हत्याकांडः आरोपी छात्र ने कबूला जुर्म, कहा- समझ नहीं आया और मैंने उसे मार दिया

सूत्रों का ये भी कहना है ‌क‌ि पीटी टीचर और माली ने लोकल पुल‌िस को जो बयान द‌िया था सीबीआई उसकी भी जांच कर रही है। 

वहीं गुरुग्राम पुल‌िस द्वारा आरोपी बनाए गए कंडक्टर अशोक के वकील ने आज कहा ‌क‌ि जैसे ही क्लोजर र‌िपोर्ट फाइल की जाएगी हम तुरंत अशोक की र‌िहाई के ल‌‌िए कोर्ट में अपील करेंगे। और जब वह छूट जाएगा तो हम गुरुग्राम पुल‌िस और रायन इंटरनेशनल पर मानहान‌ि का केस दायर करेंगे।

इन एंगल पर भी जांच कर रही सीबीआई

pradyuman case: accused conductor to apply for bail, cbi to recreate scene with student and updates

सीबीआई न केवल इसी एंगल पर काम कर रही है बल्कि इसके अलावा अन्य एंगल भी हैं जिस पर काम किया जा रहा है। इस मामले में और भी गिरफ्तारी हो सकती है।

सीबीआई सूत्रों की मानें तो रिमांड के बाद पहले दिन छात्र से बारीकी से पूछताछ की गई है। इसके बाद शुक्रवार को क्राइम सीन री-क्रिएट करवाया जा सकता है।

यह भी पढ़ेंः प्रद्युम्न हत्याकांड में आया नया मोड़, कंडक्टर ने नहीं 11वीं के छात्र ने की थी हत्या

इसमें वारदात को किस तरह से अंजाम दिया गया देखा जाएगा। इससे पहले सीबीआई आरोपी अशोक से पूछताछ कर उससे भी क्राइम सीन रीक्रिएट करवा चुकी है। अशोक द्वारा बताए गए क्राइम सीन से सीबीआई संतुष्ट नहीं थी। ऐसे में सीबीआई ने इस जांच को दूसरी दिशा में घुमा दिया।

आज है र‌िमांड का दूसरा द‌िन

pradyuman case: accused conductor to apply for bail, cbi to recreate scene with student and updates
ryan school

गुरुग्राम पुलिस ने जिस छात्र को गवाह के रूप में देखा था उसी छात्र को सीबीआई ने संदेह के घेरे में लिया था और पूछताछ शुरू की थी। मामले की जांच के दौरान छात्र को भी मौका-ए-वारदात पर बुलवाया गया था।

इससे भी जब सीबीआई को संतुष्टि नहीं हुई तो पूछताछ के लिए 5 बार सीबीआई मुख्यालय बुलवाया गया। इसमें से एक बार बिना पूछताछ के ही वापस भेज दिया गया। इसमें उन छात्रों से भी पूछताछ की जाएगी जिन्हें उसने उक्त वारदात के बारे में बताया था।

यह भी पढ़ेंः ज‌िस CCTV फुटेज को धुंधला मान पुल‌िस ने छोड़ा उसी के ज‌र‌िए प्रद्युम्न के आरोपी तक पहुंची CBI

सूत्रों की मानें तो छात्रों से पूछताछ के दौरान उक्त 11वीं कक्षा के छात्र की मानसिक स्थिति व उसकी मंशा को भी स्पष्ट करने का प्रयास किया जाएगा। फिल्हाल छात्र को जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड से 3 दिन का रिमांड मिला है जिसे जरूरत पढने पर 2 दिन का अतिरिक्त रिमांड बढ़वाया जा सकता है।

यह भी पढ़ें: प्रद्युम्न हत्याकांड : इस डर से कंडक्टर अशोक ने कबूला था जुर्म

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed