{"_id":"62f75e67e87e2c2bc7630109","slug":"pradeep-narwal-targets-bjp-for-har-ghar-tiranga-campaign","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad: कांग्रेस ने बीजेपी के हर घर तिरंगा अभियान पर बोला हमला, कही बड़ी बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad: कांग्रेस ने बीजेपी के हर घर तिरंगा अभियान पर बोला हमला, कही बड़ी बात
Sat, 13 Aug 2022 01:48 PM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: विजय पुंडीर
Updated Sat, 13 Aug 2022 01:48 PM IST
सार
कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव व पश्चिमी उत्तर प्रदेश के प्रभारी प्रदीप नरवाल ने कहा कि कल तक तिरंगे से दूरी बनाकर उसे अछूत समझने वाले आज घर-घर 20 रुपये में तिरंगा बांटने का काम कर रहे हैं, यह कांग्रेसी जीत है क्योंकि सबसे पहले तिरंगा बांटने और उठाने का काम नेहरू ने किया था।
विज्ञापन
कांग्रेस
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव व पश्चिमी उत्तर प्रदेश के प्रभारी प्रदीप नरवाल ने शनिवार को मुरादाबाद के सर्किट हाउस में आयोजित प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए बीजेपी सरकार के हर घर तिरंगा अभियान पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि कल तक तिरंगे से दूरी बनाकर उसे अछूत समझने वाले आज घर-घर 20 रुपये में तिरंगा बांटने का काम कर रहे हैं। यह कांग्रेसी जीत है, क्योंकि सबसे पहले तिरंगा बांटने और उठाने का काम नेहरू ने किया था।
विज्ञापन
प्रदीप नरवाल ने कहा कि कांग्रेस ने 9 से 15 अगस्त के बीच तिरंगा यात्रा निकालने की घोषणा की थी। इस क्रम में मुरादाबाद जिले में अब तक एक सो 15 किलोमीटर की तिरंगा यात्रा निकाली जा चुकी है। इस क्रम में आज बिलारी में निकाली जाने वाली तिरंगा यात्रा में भाग लेने के लिए वो आज यहां आए है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि भाजपा को हराने का काम सिर्फ कांग्रेस कर सकती है। बीते विधानसभा चुनाव का परिणाम इस बात का प्रमाण है, बोले लोगों ने भाजपा कराने के लिए सपा के पक्ष में मतदान किया लेकिन परिणाम सामने रहा। बोले आगामी निकाय चुनाव कांग्रेस अकेले अपने दम पर लड़ेगी। इसके लिए एक कमेटी गठित की जाएगी। जिसमें शीर्ष से लेकर स्थानीय स्तर के पदाधिकारी शामिल होंगे।
विज्ञापन