{"_id":"9bbd6ff6c599561e08eb31116aca2ff8","slug":"poor-in-putting-the-blankets-trapped-sp-leader-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘गरीबों’ पर कंबल डालने में फंसे सपाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘गरीबों’ पर कंबल डालने में फंसे सपाई
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Mon, 25 Jan 2016 01:42 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
‘गरीबों’ को कंबल बांटने में अब सपाई फंसते दिख रहे हैं। घंटाघर रामलीला मैदान में रविवार को आचार संहिता की खूब धज्जियां उड़ीं। कथित ‘गरीबों’ को बसों में भरकर लाया गया।
समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष और राज्यमंत्री ने गरीबों को कंबल बांटे, चाय-नाश्ता भी दिया गया और फिर सरकार का गुणगान किया गया। यह सब तब हुआ जब मेयर उपचुनाव के चलते शहर में आचार संहिता लगी हुई है।
खास बात यह भी है कि इतना बड़ा आयोजन होने के बावजूद स्थानीय अधिकारियों को इसकी भनक तक न लग सकी। उधर, डीएम ने कार्यक्रम से अनभिज्ञता जताई है जबकि एसएसपी ने शासन को रिपोर्ट भेजने को कहा है।
विज्ञापन
समाजवादी कंबल वितरण समारोह में खाद्य एवं आवश्यक वस्तु निगम के राज्यमंत्री चौधरी रियासत राना और जिलाध्यक्ष साजिद हुसैन के साथ ही कई सपाई मौजूद रहे। आयोजन के लिए बड़ी संख्या में ‘गरीबों’ को बसों में लाया गया था।
कार्यक्रम में पार्टी का बड़ा बैनर लगाकर वक्ताओं ने माइक पर पांच घंटे तक भाषण दिए और सपा का गुणगान किया। कार्यक्रम में भूपेंद्र चौधरी, समीर शर्मा, फखरुद्दीन मलिक, बबीता चौहान नगर उपाध्यक्ष आजाद मेवाती, विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष शहनवाज अल्वी आदि रहे।
उधर, गरीब वर्ग के वोटर सुबह आठ बजे रामलीला मैदान पहुंचे गए, जिन्हें दोपहर के नाश्ते में चाय और ब्रेड दिए गए। कुछ लोगों तक नाश्ता पहुंचने में देरी हुई तो हंगामा कर दिया।
‘आचार संहिता के दौरान आयोजन से पूर्व अनुमति लेनी अनिवार्य है। ऐसे आयोजन की जानकारी नहीं है और न ही किसी ने अनुमति ली है। इसकी जांच कराई जाएगी।’ - प्रीति जायसवाल, एडीएम सिटी एवं चुनाव
‘ऐसे कार्यक्रम की जानकारी नहीं है। कार्ड में अधिकारियों के नाम किस प्रकार प्रकाशित कराए गए हैं इसकी पड़ताल कराई जाएगी।’ - विमल कुमार शर्मा, डीएम गाजियाबाद
‘मामला संज्ञान में नहीं है। जांच कराई जाएगी। शासन को भी इससे अवगत कराया जाएगा।’ - धर्मेंद्र सिंह, एसएसपी गाजियाबाद
पूर्व नियोजित कार्यक्रम के कार्ड पर अधिकारियों के भी नाम
सपा का यह कार्यक्रम पूर्व नियोजित था। मीडिया को भी ईमेल से सूचना दी गई। कार्यक्रम के निमंत्रण पत्र पर डीएम विमल कुमार शर्मा, एसएसपी धर्मेंद्र सिंह, एसपी सिटी अजयपाल शर्मा, एसडीएम सदर शैलेंद्र सिंह, तहसीलदार हनुमान प्रसाद मौर्या, पावर कारपोरेशन के मुख्य अभियंता अरविंद राजवेदी के साथ ही डीएसओ डीएन श्रीवास्तव का नाम भी विशिष्ट अतिथियों के कॉलम में प्रकाशित कराया गया था। हालांकि कोई भी अधिकारी कार्यक्रम में नहीं पहुंचा।