फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Pollution increases along with heat in Gurugram

राजधानी दिल्ली में दोहरी मार झेल रहे लोग, गर्मी के साथ प्रदूषण में भी हुई बेतहाशा बढ़ोत्तरी

Sat, 13 Jul 2019 09:09 AM IST
Prachi Priyam न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम Published by: Prachi Priyam Updated Sat, 13 Jul 2019 09:09 AM IST
विज्ञापन
Pollution increases along with heat in Gurugram
डेमो - फोटो : डेमो

राजधानी दिल्ली के लोगों को भीषण गर्मी से राहत भी नहीं मिली है कि प्रदूषण का प्रकोप बढ़ गया है। मौसम विभाग के मुताबिक 15-16 जुलाई की रात से दिल्ली के कुछ इलाकों में हल्की बारिश के बाद थोड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। 

विज्ञापन


फिलहाल तो राजस्थान से चलने वाली धूल भरी हवाओं के कारण दिल्ली की वायु गुणवत्ता सूचकांक 272 तक पहुंच चुका है। उम्मीद है कि आने वाले कुछ दिनों में हवा में प्रदूषण के कणों की मात्रा और बढ़ेगी। बढ़ते प्रदूषण के साथ ही शुक्रवार को लोग अधिकतम 38.3 और न्यूनतम 30.6 डिग्री तापमान में गर्मी से परेशान रहे। 
विज्ञापन


इसके अलावा गुरुग्राम में भी शहरवासियों को दोहरी मार का सामना करना पड़ रहा है। एक तरफ जहां भीषण गर्मी से जीना दुस्वार है, वहीं दूसरी तरफ शुक्रवार को आसमान में धूल का गुबार छाया रहा जिससे प्रदूषण में बेतहाशा बढ़ोतरी दर्ज की गई है। कुछ दिनों पहले तक जहां वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) पर प्रदूषण का स्तर संतोषनजक श्रेणी में था, वहीं मौजूदा स्थिति में प्रदूषण का स्तर काफी बढ़ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शुक्रवार को एक्यूआई पर प्रदूषण का स्तर 216 एसपीएम दर्ज किया गया, जो खराब श्रेणी में आता है। विकास सदन में लगे एयर मॉनिटरिंग स्टेशन के मुताबिक शुक्रवार को उक्त स्थान पर शहर में प्रदूषण का स्तर 239 एसपीएम था। वहीं, एनआईएससी ग्वाल पहाड़ी में प्रदूषण का स्तर 192 एसपीएम दर्ज किया गया। 

सप्ताह भर पहले 60 से भी नीचे था प्रदूषण

एक सप्ताह पहले एक्यूआई पर प्रदूषण का स्तर 60 एसपीएम से भी कम था। दिल्ली एनसीआर के वातावरण में इन दिनों धूल का गुबार छाया हुआ है। धूल के बारीक कण होने से प्रदूषण में काफी बढ़ोतरी देखने को मिली है। 

खास बात यह है कि वातावरण में पीएम 2.5 व पीएम 10 सरीखे बेहद हानिकारक कणों की मात्रा काफी बढ़ गई है, जिसको देखते हुए डॉक्टर्स अनिवार्य रूप से मास्क लगाकर बाहर निकलने की सलाह दे रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed