Delhi Road Rage : नांगलोई में सिपाही संदीप की मौत, पुलिस ने दर्ज किया मामला; सीसीटीवी फुटेज से खुलासा
नांगलोई में सिपाही संदीप को टक्कर मारने का मामला शुरुआती तौर पर पुलिस को सड़क हादसा लग रहा था, लेकिन सीसीटीवी फुटेज खंगालने के बाद जानबूझकर सिपाही को कुचलने का खुलासा हुआ।
विस्तार
नांगलोई में सिपाही संदीप को टक्कर मारने का मामला शुरुआती तौर पर पुलिस को सड़क हादसा लग रहा था, लेकिन सीसीटीवी फुटेज खंगालने के बाद जानबूझकर सिपाही को कुचलने का खुलासा हुआ। इस कारण पुलिस ने आरोपी धर्मेंद्र के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया।
पुलिस के अनुसार, सीसीटीवी फुटेज में साफ तौर पर दिख रहा है कि संदीप एक गली में बायीं ओर मुड़े। कुछ दूर जाने के बाद गलत तरीके से वैगनआर चला रहे चालक को उन्होंने कार धीमी करने का इशारा किया। उनके आगे निकलते ही चालक ने अचानक कार की गति बढ़ा दी।
चालक ने कार को बायी तरह मोड़कर बाइक को पीछे से जानबूझकर जोरदार टक्कर मार दी। पुलिस को आरोपी की कार से शराब की बोतल, खाली गिलास व खाने का सामान मिला है। जिला पुलिस उपायुक्त जिम्मी चिरम ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज से पता चला है कि आरोपी ने जानबूझकर घटना को अंजाम दिया है।
पुलिसकर्मियों को कुचलने के मामले
- 20 सितंबर 2024: पालम फ्लाईओवर पर हवलदार अमित को ट्रक से कुचल दिया। मौके पर मौत हो गई
- 14 जनवरी 2023: शांति वन के पास कार ने बाइक सवार उप निरीक्षक लटूर सिंह को कुचला। मौके पर हुई मौत
रोड रेज में सीटी संदीप की मौत
फिलहाल, पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया गया है। पीएम करवाया गया है। अपराधी वाहन को जब्त कर लिया गया है। जांच के लिए कई टीमें बनाई गई हैं और दिल्ली, यूपी और हरियाणा में कई छापे मारे गए हैं। लगातार जांच के बाद एक आरोपी व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। रजनीश उर्फ सिट्टू निवासी वीना एन्क्लेव। दूसरे आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।