फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Police will take strict action If anyone tries to disturb mutual harmony on Bakrid

Eid al Adha 2024: बकरीद के दिन अगर आपने किया ये काम तो पड़ सकते हैं मुश्किल में, CCTV से हो रही निगरानी

Thu, 13 Jun 2024 10:33 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा Published by: आकाश दुबे Updated Thu, 13 Jun 2024 10:33 PM IST
सार

गौतमबुद्ध नगर पुलिस कमिश्नर ने कहा कि त्योहार को शांति पूर्वक ढंग से मनाएं और किसी की धार्मिक भावनाओं को ठेस न पहुंचाएं। पुलिस टीम प्रमुख स्थानों, सवेंदनशील व धार्मिक स्थलों के आस-पास सीसीटीवी कैमरों से निगरानी कर रही है।

विज्ञापन
Police will take strict action If anyone tries to disturb mutual harmony on Bakrid
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बकरीद को लेकर पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह व डीएम मनीष वर्मा ने गुरुवार को पुलिस आयुक्त कार्यालय सेक्टर-108 में धर्मगुरुओं व संभ्रांत नागरिकों के साथ पीस कमिटी की बैठक की। इस दौरान पुलिस कमिश्नर ने कहा कि त्योहार को शांति पूर्वक ढंग से मनाएं और किसी की धार्मिक भावनाओं को ठेस न पहुंचाएं। इस दौरान आपसी सौहार्द बनाकर कर रखें।

विज्ञापन

अधिकारियों ने कहा कि अपने आस-पास के लोगों को जागरूक करें कि सोशल मीडिया पर किसी भी प्रकार की अफवाह या कुर्बानी से संबंधित वीडियो बनाकर गलत तरीके से पोस्ट न करें। पुलिस टीम प्रमुख स्थानों, सवेंदनशील व धार्मिक स्थलों के आस-पास सीसीटीवी कैमरों से निगरानी कर रही है। इस मौके पर  अपर पुलिस आयुक्त मुख्यालय बबलू कुमार, अपर पुलिस आयुक्त कानून/व्यवस्था शिव हरि मीणा, सभी डीसीपी, सभी एडीसीपी उपस्थित थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed