{"_id":"5c8bdfdabdec22144b7ef040","slug":"police-uniform-was-walking-wearing","type":"story","status":"publish","title_hn":"शौकिया तौर पर पुलिस की वर्दी पहनकर घूम रहा था, धरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शौकिया तौर पर पुलिस की वर्दी पहनकर घूम रहा था, धरा
Fri, 15 Mar 2019 10:54 PM IST
राजेश सैनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
Published by: राजेश सैनी
Updated Fri, 15 Mar 2019 10:54 PM IST
विज्ञापन
handcuff
नई दिल्ली के दरियागंज इलाके में पुलिस की वर्दी पहनकर घूम रहे एक संदिग्ध युवक को पुलिस ने पकड़ा है। आरोपी की पहचान सोनीपत निवासी गौरव (23) के रूप में हुई है।
विज्ञापन
जांच में पता चला कि वह दिल्ली पुलिस का सिपाही नहीं है बल्कि शौकिया तौर पर वर्दी पहन रखी थी। आशंका है कि आरोपी लोगों से ठगी करने के लिए वर्दी पहनता होगा। पुलिस युवक से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, दरियागंज थाने में तैनात हवलदार श्रीराम बृहस्पतिवार दोपहर दरियागंज के अंसारी रोड पर गश्त कर रहा था, तभी उसने एक युवक को पुलिस की वर्दी पहने देखा। उसके पैरों में स्पोर्ट्स शूज देखकर श्रीराम को शक हुआ। उसने युवक को रुकने के लिए कहा, तो वह भागने लगा। हवलदार ने पीछा कर उसे दबोच लिया।
विज्ञापन