ओवरलोडिंग के खिलाफ पुलिस ने बरती सख्ती
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस विभाग इन दिनों ओवरलोडिंग पर काफी सख्त है। पिछले कुछ दिनों में पुलिस विभाग द्वारा ओवरलोडिंग वाहनों पर जमकर चालान तथा इंपाउंड की कार्रवाई की गई है। इसके अलावा राजस्थान से हरियाणा में एंट्री करने वाले नाकों पर भी आरएएफ के जवानों की तैनाती की गई है। जिससे इलाके में ओवरलोड चलने वाले हाईवा तथा डंपरों की सं या में गिरावट आई है।
इसके अलावा एसपी ने डंपर मालिकों व चालकों से भी ओवरलोड डंपर न चलाने की अपील की है। बता दें कि मेवात में ओवरलोड डंपर लोगों के लिए परेशानी का सबब बन गए थे। ओवरलोड डंपरों के चलने से एक ओर जहां रोड पर दुर्घटनाएं बढ़ गई थीं तो वहीं दूसरी ओर रोड भी तेजी से टूट रहे थे। लोगों की बार-बार शिकायत के बावजूद भी ओवरलोड डंपरों पर नकेल नहीं कसी जा रही थी। लेकिन पिछले माह पुलिस विभाग ने ओवरलोड डंपरों पर खासी स ती दिखाई।
पुलिस के आंकडों की मानें तो जिले में अप्रैल माह में 377 ओवरलोड डंपरों के खिलाफ चालान तथा इंपाउंड का कार्रवाई की गई तथा एक माह में ही 15 लाख 2 हजार 400 रुपये बतौर चालान वसूल किए। इसके अलावा आरटीए विभाग द्वारा ओवरलोड डंपरों का चालान कर 71 लाख 51 हजार 700 रुपये वसूले गए। ओवरलोडिंग की अधिक समस्या वाले क्षेत्रों पर विभाग द्वारा अधिक निगरानी रखी गई है। फिरोजपुर झिरका की राजस्थान सीमा से लगते क्षेत्र अलीपुर तिगरा, मुंडाका तथा बीवां क्षेत्रों में निगरानी के लिए आरएएफ के 45 जवानों की तैनाती की गई है।
ओवरलोड न चलाएं वाहन:
आज मेवात में अधिकांश ओवरलोड डंपरों पर लगाम कसी जा चुकी है। डंपर मालिकों से विनती है कि वे अपने वाहन में क्षमता से अधिक लोड न भरें। जो बॉडी कंपनी द्वारा प्रदान की गई है, उतना ही माल उसमें भरें। अतिरिक्त बॉडी लगाकर माल भरना कानून के खिलाफ है। यदि उन्हें कोई पुलिसकर्मी बेवजह परेशान करता है तो उसकी सूचना दें। दोषी पुलिसकर्मी के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।- दीपक गहलावत, एसपी मेवात।