फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Police stopped 55 laborers coming from Haryana Punjab to Delhi

दिल्ली पुलिस ने घर के लिए चले 55 मजदूरों को रोका, शेल्टर होम भेजा

Wed, 29 Apr 2020 05:19 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Wed, 29 Apr 2020 05:19 AM IST
विज्ञापन
Police stopped 55 laborers coming from Haryana Punjab to Delhi
मजदूर - फोटो : amar ujala

लॉकडाउन के बीच दिल्ली व आसपास रहने वाले प्रवासी मजदूर सब्र खो रहे हैं। खाने-पीने का सामान खत्म होने और अन्य परेशानियों को देखते हुए वे किसी भी तरह अपने गांव पहुंचना चाहते हैं। साधन नहीं होने के कारण इनमें से कुछ पैदल या साइकिलों से ही गांव के लिए निकल पड़े हैं। कुछ मजदूर हरियाणा व पंजाब से वाया दिल्ली गांव लौट रहे थे। दिल्ली पुलिस ने अलग-अलग जगहों से 55 मजदूरों को रोका है। सभी को शेल्टर में भेजकर उनके खाने-पीने की उचित व्यवस्था की गई है।

विज्ञापन


दिल्ली में कुछ थानाध्यक्षों ने उन बस्तियों को चिन्हित किया है, जहां प्रवासी मजदूर रहते हैं। उनको खाने-पीने व अन्य जरूरी सामान दिया जा रहा है, ताकि वे पलायन न करें। साकेत थाना पुलिस ने मंगलवार सुबह एमबी रोड पर चार मजदूरों को रोका। ये हरियाणा के पटौदी से पैदल ही यूपी में अमरोहा के लिए निकले थे। ये सड़क बनाने वाले ठेकेदार के पास काम करते थे। साकेत पुलिस ने इन्हें महरौली में स्थित शेल्टर होम में भेज दिया। डिफेंस कॉलोनी थाना पुलिस ने पैदल ही यूपी के बहराइच जा रहे 12 मजदूरों को रोका।
विज्ञापन


मालवीय नगर थाना पुलिस ने खोखा मार्केट के पास नौ मजदूरों को रोका। ये भी पैदल बिहार जा रहे थे। हौजरानी में रहने वाले ये मजदूर रंगाई-पुताई का काम करते हैं। हौजखास थाना पुलिस ने मध्य प्रदेश, यूपी व बिहार के 10 मजदूरों को एम्स के गेट नंबर-3 के पास रोका। एसआई हेमाराम ने सभी को शेल्टर होम छोड़ दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, फतेहपुर बेरी थाना पुलिस ने 15 मजदूरों को रोका। ये हरियाणा के बहादुरगढ़ से बिहार के मधुबनी साइकिल से जा रहे थे। उनको राधास्वामी सत्संग शेल्टर होम में भेज दिया गया है। दूसरी ओर, बेरोजगारी से परेशान होकर यूपी के अयोध्या लौट रहे पांच मजदूरों को कश्मीरी गेट पुलिस ने रोका है। ये मजदूर पंजाब के लुधियाना से आ रहे थे। ये पुलिस व प्रशासन से छिपते हुए यहां तक पहुंचे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed