{"_id":"5b4387284f1c1b10278b5535","slug":"police-search-boyfriend-of-suicide-girl-in-gip-mall-noida","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जिस लड़के से नाराज होकर लड़की ने लगाई थी छलांग, वह किसी और के साथ है फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिस लड़के से नाराज होकर लड़की ने लगाई थी छलांग, वह किसी और के साथ है फरार
ब्यूरो,अमर उजाला, नोएडा
Updated Mon, 09 Jul 2018 09:32 PM IST
विज्ञापन
gip mall
सेक्टर-39 कोतवाली क्षेत्र के जीआईपी मॉल की तीसरी मंजिल से बीते शनिवार को कूदकर जान देने वाली युवती का प्रेमी अपनी दूसरी प्रेमिका के साथ फरार बताया जा रहा है। पुलिस मोबाइल की लोकेशन के आधार पर उसे पकड़ने का प्रयास कर रही है। पुलिस सूत्रों की मानें तो मृतका और आरोपी लिव-इन में भी रह चुके थे।
विज्ञापन
gip mall
दरअसल, बीते शनिवार को कासंगज निवासी युवती शिवानी ने जीआईपी मॉल से कूदकर जान दे दी थी। पुलिस को जांच में पता चला है कि मृतक युवती और उसका प्रेमी धर्मजीत कई साल तक लिव-इन में रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
gip mall
कुछ दिन पहले धर्मजीत एक अन्य युवती के संपर्क में आ गया था। इसी बीच किसी बात को लेकर शिवानी और धर्मजीत के बीच विवाद हो गया और वह शिवानी को छोड़कर चला गया। इसे लेकर वह मानसिक तनाव में रहने लगी थी। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शिवानी को पता चल गया था कि उसके प्रेमी ने किसी अन्य युवती से दोस्ती कर ली है। शनिवार को प्रेमी ने जब उसका फोन नहीं उठाया, तो उसने आत्महत्या का कदम उठाया।
gip mall
पुलिस अधिकारियों ने धर्मजीत के नंबर से एक अन्य युवती के नंबर पर कई-कई घंटे की कॉल होना पाया। घटना के बाद कुछ समय तक दोनों मोबाइल नंबरों की लोकेशन एक साथ रही है, जिससे संभावित है कि आरोपी दूसरी प्रेमिका के साथ फरार है।
demo pic
थाना सेक्टर-39 प्रभारी निरीक्षक, अनिल शाही ने कहा कि प्रेमी के मोबाइल से एक अन्य नंबर पर अधिक कॉल होने की जानकारी मिली है और वह नंबर भी काफी समय तक एक साथ रहा है, जिससे मामला संदिग्ध प्रतीत होता है। आरोपी की तलाश की जा रही है।