फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   police killed humanity with Sumit said Hindu Swabhimaan Sangathan

सुमित के साथ पुलिस ने किया मानवता का कत्ल: हिंदू स्वाभिमान संगठन

Tue, 11 Dec 2018 06:00 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुलंदशहर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुलंदशहर Updated Tue, 11 Dec 2018 06:00 AM IST
विज्ञापन
police killed humanity with Sumit said Hindu Swabhimaan Sangathan
UP Police - फोटो : फाइल फोटो

हिंदू स्वाभिमान संगठन की राष्ट्रीय अध्यक्ष यति मां चेतनानंद सरस्वती ने स्याना बवाल के लिए व्यवस्था को कठघरे में खड़ा किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि निर्दोष सुमित के साथ पुलिस ने मानवता का कत्ल किया है। सोमवार को वह डीएम रोड स्थित सिद्धेश्वर मंदिर पर आयोजित कार्यक्रम में भाग लेने पहुंची थीं। उन्होंने कहा कि अगर पुलिस का दमनचक्र नहीं रुका तो बाबा नरसिंहानंद सरस्वती काला आम पर आमरण अनशन कर प्राणदान करेंगे। कार्यक्रम के बाद वह सुमित के घर पहुंचीं और परिजनों को ढांढस बंधाया।  

विज्ञापन


संगठन की राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि 3 दिसंबर को स्याना क्षेत्र में हुई घटना ने संपूर्ण मानवता को कलंकित किया है। दुख की बात यह है कि गोरक्षा का का दावा करने वाली सरकार में यह सब हो रहा है। आरोप लगाया कि गोकशों को बचाने के लिए पुलिस ने शातिराना ढंग से घटना को अंजाम दिया। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि वह खुद एक वकील हैं। इस प्रकरण में मानवाधिकारों का हनन हुआ है। इसे वह उच्च न्यायालय तक ले जाएंगी। कारगिल में लड़ाई कर चुके पूर्व सैनिक बाबा परमेंद्र आर्य ने कहा कि मुख्यमंत्री पुलिस की बर्बरता रोकें, नहीं तो 16 दिसंबर से यति नरसिंहानंद सरस्वती महाराज कालाआम पर आमरण अनशन करेंगे। उन्होंने कहा सभी उनके शिष्य भी उनके साथ आमरण अनशन पर बैठेंगे। हिंदू रक्षा दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष भूपेंद्र तोमर, पिंकी चौधरी ने कहा कि बुलंदशहर में एक महापंचायत होगी, जिसमें साधु संत हिस्सा लेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed