दिग्गज नेताओं का करीबी है एक नामजद बिल्डर, एफआईआर के बावजूद पुलिस पहचान से कर रही इंकार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्रेनो वेस्ट स्थित शाहबेरी गांव में हादसे में नामजद किया गया एक बिल्डर कई दिग्गज नेताओं का करीबी है। इस बिल्डर के अधिकांश बड़ी पार्टियों के नेताओं से करीबी संबंध हैं। इसकी पुष्टि बिल्डर के कई फेसबुक अकाउंट कर रहे हैं। हैरानी की बात यह है कि आरोपी बिल्डर को नामजद करने के बावजूद उसकी पहचान से इंकार कर रही है।
ग्रेनो वेस्ट के शाहबेरी गांव में हुए हादसे की गूंज देशभर में सुनाई दे रही है। जिला प्रशासन दोषियों पर रासुका लगाने की तैयारी रहे हैं। इसके बावजूद एफआईआर में नामजद किए गए लोगों की सही पहचान और पता बताने में पुलिस संकोच कर रही है। ऐसा तब हो रहा है जब पुलिस इस हादसे के पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है।
पुलिस ने जमीन और बिल्डिंग से जुड़े सभी आरोपियों के संबंध में गिरफ्तार आरोपियों से गहन पूछताछ की है। आरोपियों में बुलंदशहर निवासी बड़ा बिल्डर भी बताया जा रहा है। यह बिल्डर व्यापार संगठन के एक बड़े पद को भी संभाल रहा है। इसकी राजनीति में गहरी घुसपैठ है। हाल ही में बिल्डर के यहां हुए एक समारोह में उत्तर प्रदेश और देश की कई बड़ी राजनीतिक हस्तियां शामिल हुई थी। पुलिस प्रशासन के आला अधिकारियों से भी इस बिल्डर के घनिष्ठ संबंध हैं।
बिसरख कोतवाली एसएसआई राजेंद्र कुमार ने कहा कि इस मामले की जांच कोतवाली प्रभारी कर रहे हैं लोगों ने जो नाम बताए थे, उन्हें नामजद कर लिया गया था। जांच में उनकी भूमिका पहचान पता की जा रही है।
बिसरख कोतवाली प्रभारी अखिलेश त्रिपाठी ने कहा कि हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों से एसएसआई राजेंद्र कुमार ने पूछताछ की। इस पूछताछ में जो भी नाम बताए गए थे। उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। कुछ आरोपियों की भूमिका व पते की पहचान हो गई है, लेकिन कुछ की नहीं हो पाई है।