फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Police got notice in sex racket case on sanyaal bail plea

सेक्स रैकेट मामले में पुलिस को नोटिस, सान्याल की जमानत पर हाईकोर्ट ने किया तलब

Tue, 06 Sep 2016 12:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 06 Sep 2016 12:04 AM IST
विज्ञापन
Police got notice in sex racket case on sanyaal bail plea
सेक्स रैकेट में गिरफ्तार सान्याल - फोटो : अमर उजाला

दक्षिणी दिल्ली में हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट चलाने के आरोप में गिरफ्तार 62 वर्षीय पीएन सान्याल ने हाईकोर्ट में जमानत के लिए याचिका दायर की है। 

विज्ञापन


अदालत ने दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी कर जवाब-तलब किया है। पुलिस ने उसे मध्य एशियाई देशों से महिलाओं की तस्करी कर देह व्यापार करवाने के आरोप में गिरफ्तार किया है। 
विज्ञापन


न्यायमूर्ति पीएस तेजी ने पुलिस को इस मामले में अब तक की गई जांच संबंधी विस्तृत रिपोर्ट दाखिल करने का निर्देश देते हुए अगली सुनवाई 14 सितंबर को तय की है। सान्याल ने हाईकोर्ट में निचली अदालत द्वारा 30 जुलाई को उसकी जमानत अर्जी खारिज करने के आदेश को चुनौती दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

जानिए क्या था पूरा मामला

Police got notice in sex racket case on sanyaal bail plea
सेक्स रैकेट में गिरफ्तार सान्याल - फोटो : अमर उजाला

सान्याल के खिलाफ 20 जुलाई को दक्षिण दिल्ली के सफदरजंग एंक्लेव पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया था। सान्याल के खिलाफ यह मामला आयकर विभाग द्वारा मारे गए छापे के दौरान मिले सेक्स रैकेट संबंधी दस्तावेज के आधार पर दर्ज किया गया था।

पुलिस के अनुसार जांच के दौरान पाया गया कि सान्याल ने सरकारी कर्मचारियों और अन्य वरिष्ठ नौकरशाहों, विभिन्न सांसदों से कुछ व्यावसायिक सौदों में सहायता ली है। 

पुलिस ने उसके निवास से फोटो व अन्य दस्तावेज भी बरामद किए थे, जिनमें सान्याल को सेवानिवृत्त कर्नल अजय अहलावत के साथ पाया गया। इस मामले में हाईकोर्ट ने 11 जुलाई को कर्नल व दो भारतीय क्रिकेटरों को जमानत प्रदान कर दी थी।

पुलिस ने सान्याल के घर पर छापे के दौरान कथित रूप से बंधक बनाकर रखी गई 23 वर्षीय रूसी युवती को भी छुड़ाया था। पुलिस ने दावा किया था कि महिला के मोबाइल फोन के एसएमएस व डेटा से पता चला था कि उसे इच्छा के खिलाफ रखा गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed