{"_id":"62ff517172e2e555092c44c3","slug":"police-caught-woman-from-majnu-ka-tila-with-1-25-kg-ganja","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi: सवा किलो गांजा के साथ महिला गिरफ्तार, बोली- एक किलो पदार्थ की कीमत दस हजार रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi: सवा किलो गांजा के साथ महिला गिरफ्तार, बोली- एक किलो पदार्थ की कीमत दस हजार रुपये
Fri, 19 Aug 2022 02:31 PM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Fri, 19 Aug 2022 02:31 PM IST
सार
महिला ने पूछताछ में बताया कि उसे यह गांजा एक महिला के द्वारा मिला है, जिसके लिए उसने प्रति किलो दस हजार रुपये दिए। महिला नशा तस्करी में काफी समय से सक्रिय है। उस पर इस तरह के मामलों में मुकदमे भी दर्ज हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजधानी में पुलिस ने एक महिला(46 वर्ष) को नशीले पदार्थ के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस का कहना है कि महिला राजधानी में गांजा तस्करी करती है। महिला की पहचान मजनू का टीला निवासी सुनीता के रूप में हुई है।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि बुधवार रात करीब 11 बजे एक महिला को संदिग्ध हालत में देखा। वह अपने हाथ में पॉलीथिन का एक बैग लिए हुई थी। जब उसने देखा कि पुलिस उस पर नजर बनाए हुए है तो उसने भागने का प्रयास किया। लेकिन महिला अपने नापाक मंसबूों में कामयाब नहीं हुई और पुलिस ने उसे धर दबोचा। पुलिस ने महिला के पास से 1.25 किलोग्राम गांजा बरामद किया है।
विज्ञापन