{"_id":"5c8bf6e6bdec22144b7ef07c","slug":"police-caught-7500-ltr-alcohol-in-ghaziabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"चावल की बोरियों में छिपाकर ला रहे थे 7500 लीटर शराब, पकड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चावल की बोरियों में छिपाकर ला रहे थे 7500 लीटर शराब, पकड़ी
Sat, 16 Mar 2019 03:56 AM IST
पूजा त्रिपाठी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मसूरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मसूरी
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Sat, 16 Mar 2019 03:56 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोकसभा चुनाव का बिगुल जैसे ही बजा उसके तुरंत बाद शराब माफिया भी अलर्ट हो गए हैं। यूपी में चुनाव के दौरान शराब की सप्लाई करने के लिए हरियाणा से चावल की बोरियों के बीच छिपाकर ले जाई जा रही 7500 लीटर शराब को मसूरी पुलिस ने पकड़ा है। इसके साथ ही चालक पुलिस ने चालक समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि मास्टर माइंड समेत दो आरोपी इस दौरान भाग गए। पुलिस के मुताबिक पकड़ी गई शराब की कुल कीमत 70 लाख रुपये है।
विज्ञापन
पकड़े गए आरोपियों में राजस्थान के रहने वाले ट्रक ड्राइवर मुकेश और क्लीनर अत्लेदार हैं, जबकि फरार आरोपियों में मास्टर माइंड सत्येंद्र और सोनू हैं। एसपी देहात नीरज कुमार जादौन ने बताया कि डासना पेरिफेरल एक्सप्रेस वे पर मुखबिर की सूचना मिली कि चुनाव में मतदाताओं को प्रभावित करने के लिए अवैध शराब की तस्करी के लिए एक ट्रक जा रहा है।
विज्ञापन
इसके बाद मसूरी पुलिस इंस्पेक्टर ओपी सिंह ने चेकिंग के दौरान 18 टायर वाले एक ट्रक को रोका, जिसमें चावलों की बोरियां भरी हुई थी। इसके बाद बोरियां उतरवाकर देखी तो पीछे की ओर अंग्रेजी शराब की पेटियां रखी थी। इस दौरान पुलिस ने 75 कुंटल शराब की 805 पेटियां बरामद की।
विज्ञापन
पकड़े गए आरोपियों ने बताया कि वह अंग्रेजी शराब को लेकर हरियाणा के करनाल से आ रहे थे। जिसे लेकर उन्हें ताज नगरी आगरा ले जाना था। उन्होंने बताया कि शराब की कुल कीमत 70 लाख रुपये है। आरोपियों ने बताया कि गिरोह का मास्टर माइंड उन्हें इस कीमत के लिए 6-6 हजार रूपये एक चक्कर लगाने के लिए देता था।
ट्रांसफार्मर चोर गिरफ्तार, माल बरामद
मसूरी। मसूरी पुलिस ने शुक्रवार को एक ट्रांसफार्मर चोर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने चोर के पास एक तमंचा और कारतूस बरामद किया है। एसपी देहात ने बताया पकड़ा गया आरोपी नजाकत निवासी ग्रेटर नोएडा है। उस पर दो दर्जन से अधिक चोरी और लूट के मुकदमे दर्ज हैं।