फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   police busted gang of juvenile robbers Four accused arrested

दिल्ली में नाबालिग गैंग: लूट का आधा कैश बरामद, CCTV में दिखे थे बदमाश; पार्क में जाल बिछाकर चार दबोचे

Fri, 19 Dec 2025 06:41 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Fri, 19 Dec 2025 06:41 PM IST
सार

पंजाबी बाग पुलिस ने लूटपाट करने वाले नाबालिग गैंग का खुलासा किया है। तीन 16 साल के नाबालिगों समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। जिन्होंने पार्क के पास एक युवक से लूटपाट की थी। सीसीटीवी कैमरे में बदमाश कैद हुए थे।

विज्ञापन
police busted gang of juvenile robbers Four accused arrested
अपराध - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाबी बाग थाना पुलिस ने लूटपाट करने वाले नाबालिग गैंग का खुलासा किया है। पुलिस ने तीन नाबालिगों समेत चार बदमाशों को पकड़ा है। पुलिस ने इनके कब्जे से सात हजार से अधिक रुपये बरामद किए हैं। पुलिस बदमाशों से पूछताछ कर अन्य मामलों की जानकारी हासिल कर रही है।

विज्ञापन

पश्चिम जिला पुलिस उपायुक्त दरादे शरद भास्कर ने बताया कि 15 दिसंबर की शाम पुलिस को नाथू सिंह वाटिका वीर सावरकर पार्क पंजाबी बाग में लूटपाट की सूचना मिली। मौके पर पहुंची पुलिस को शिकायतकर्ता ने बताया कि वह पार्क के पास से जा रहा था। इसी दौरान चार लड़कों ने उसे घेर लिया और उसपर हमला कर उससे 16 हजार रुपये लूट लिए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

विज्ञापन
विज्ञापन

थाना प्रभारी संजय दहिया के नेतृत्व में पुलिस टीम ने घटना स्थल और उसके आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच और विश्लेषण किया। फुटेज में बदमाश कैद हो चुके थे। मुखबिरों ने बदमाशों की पहचान कर ली। 

विज्ञापन

उसके बाद तकनीकी निगरानी से बदमाशों के वीर सावरकर पार्क आने की जानकारी मिली। 16 दिसंबर की देर रात पुलिस वहां पहुंची। जहां पुलिस टीम को देखकर तीन लड़के भागने लगे। 

पुलिस ने तीनों लड़कों को पकड़ लिया। तीनों की उम्र 16 साल है। पुलिस ने इनके कब्जे से 5150 रुपये बरामद की। पूछताछ में नाबालिगों ने बताया कि बसई दारापुर का रहने वाला 18 साल का कृष भी लूटपाट में शामिल था। पुलिस ने इनके निशानदेही पर कृष को भी गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से 21 सौ रुपये बरामद कर लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed