{"_id":"5ee09f9c8ebc3e432f259e77","slug":"police-beats-tent-trader-in-faridabad-reach-local-mla-read-full-mid-night-drama","type":"story","status":"publish","title_hn":"थाना-अस्पताल में देर रात तक चला हाईवोल्टेज ड्रामा, टेंट कारोबारी को पुलिसकर्मियों ने पीटा तो पहुंंचे विधायक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
थाना-अस्पताल में देर रात तक चला हाईवोल्टेज ड्रामा, टेंट कारोबारी को पुलिसकर्मियों ने पीटा तो पहुंंचे विधायक
Wed, 10 Jun 2020 02:23 PM IST
पूजा त्रिपाठी
रणजीत मिश्रा, अमर उजाला, फरीदाबाद
रणजीत मिश्रा, अमर उजाला, फरीदाबाद
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Wed, 10 Jun 2020 02:23 PM IST
सार
- कारोबारी के समर्थन में देर रात थाने में पहुंचे एनआइटी विधायक
- थाना व अस्पताल में देर रात तक चला हाईवोल्टेज ड्रामा
विज्ञापन
टेंट कारोबारी को पुलिस ने पीटा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फरीदाबाद के सारन थाना के ठीक सामने स्थित जनता कॉलोनी में दो युवकों के विवाद को सुलझाने पहुंचे एक टेंट कारोबारी के साथ मंगलवार रात दो पुलिसकर्मियों ने बेरहमी से बंद कमरे में मारपीट की।
इस घटना के बाद सारन व डबुआ क्षेत्र के व्यापारियों व कारोबारियों में पुलिस के प्रति काफी रोष है। घटना की सूचना मिलते ही व्यापारियों ने इसकी जानकारी क्षेत्र के विधायक नीरज शर्मा को दी और दर्जनों की संख्या में सारन थाना पहुंच गए। जहां कुछ ही देर में विधायक नीरज शर्मा भी पहुंच गए।
करीब दस मिनट बातचीत के बाद नीरज शर्मा समेत सभी व्यापारी बीके सिविल अस्पताल पहुंचे। जहां पीड़ित का मेडिकल कराया गया। आरोप है कि जनता कॉलोनी में रहने वाले दो युवकों का आपस में विवाद हो गया था। जिसमें एक पक्ष ने कुछ संभ्रांत लोगों की मदद से मामले में समझौता कराना चाहा था।
विज्ञापन
इसी समझौते में टेंट कारोबारी रितेश अरोड़ा भी पहुंचे थे। जिन्हें वहां मौजूद दो पुलिसकर्मियों ने समझौते से बाहर जाने के लिए कह दिया। इसका उन्होंने विरोध जताया तो पुलिसकर्मी नाराज हो गए।
आरोप है कि दोनों पुलिसकर्मी उन्हें थाने के पार्क से खींचते हुए एक कमरे में ले गए। इसके बाद उन्हें एक कमरे में बंद कर पीटना शुरू कर दिया। इसकी सूचना व्यापारियों ने एनआइटी विधायक नीरज शर्मा को दे दी।
नीरज शर्मा के थाने में पहुंचने के बाद पुलिस ने टेंट व्यापारी को छोड़ा व उसका मेेडिकल कराया गया। इस दौरान देर रात तक बीके सिविल अस्पताल में भी हाईवोल्टेज ड्रामा चलता रहा। मेडिकल होने तक दर्जनों व्यापारी नीरज शर्मा अस्पताल में भी डटे रहे। टेंट कारोबारी रितेश अरोड़ा ने आरोप लगाया है कि दोनों पुलिसकर्मी खुद को दौलताबाद गांव का रहने वाला व बड़े अधिकारी व नेता का सिफारिशी बता रहा था। उसने धमकी भी दी कि उसका कुछ नहीं बिगड़ सकता। वह सिफारिश के दम पर ही थाने में तैनात हुआ है।