{"_id":"62a538a27457f2542862fa18","slug":"police-arrested-two-snatchers-in-delhis-preet-vihar-area","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi Crime: ग्रेजुएशन करने के बाद नौकरी नहीं मिली तो बन गए झपटमार, दोनों को दिल्ली पुलिस ने किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi Crime: ग्रेजुएशन करने के बाद नौकरी नहीं मिली तो बन गए झपटमार, दोनों को दिल्ली पुलिस ने किया गिरफ्तार
Sun, 12 Jun 2022 06:39 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: विजय पुंडीर
Updated Sun, 12 Jun 2022 06:39 AM IST
सार
दिल्ली के प्रीत विहार इलाके में पुलिस ने दो झपटमारों को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि दोनों ही ग्रेजुएट हैं और पढ़ाई के बाद नौकरी ना मिलने की वजह से अपराधी बन गए। पुलिस ने दोनों को उस वक्त पकड़ा जब ये एक युवक से फोन छिनकर भाग रहे थे।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पूर्वी दिल्ली के प्रीत विहार इलाके में पुलिस ने दो ऐसे झपटमारों को गिरफ्तार किया है, दोनों ही ग्रेजुएट हैं। पढ़ाई के बाद नौकरी नहीं मिली तो आरोपियों ने अपराध का रास्ता चुन लिया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान पीयूष सैनी (23) और तुषार उर्फ मोहित (22) के रूप में हुई है।
विज्ञापन
दोनों ही आरोपियों को एक युवक से मोबाइल झपटकर भागने के दौरान रंगे हाथों पकड़ा गया। पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उनको नशे की लत है। उसे पूरा करने के लिए इन लोगों ने लूटपाट करना शुरू कर दिया। पीयूष इससे पूर्व चोरी और तुषार झपटमारी के मामले में शामिल रहा है। प्रीत विहार थाना पुलिस पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त प्रियंका कश्यप ने बताया कि शुक्रवार रात को मंडावली निवासी संदीप रेलवे अंडरपास से होते हुए अपने घर की ओर जा रहा था। इस बीच दो युवकों ने उसके हाथ से मोबाइल झपट लिया और फरार होने लगे। संदीप शोर मचाता हुआ दोनों के पीछे भागा। इस दौरान वहां गश्त कर रहे हवलदार दिनेश और सिपाही विशाल ने आरोपियों को भागते हुए देखा तो दोनों उनके पीछे भागे। कुछ दूर जाकर दोनों को पकड़ लिया गया।
विज्ञापन
तलाशी लेने पर आरोपियों के पास से संदीप का झपटा गया मोबाइल बरामद कर लिया गया। दोनों को थाने लाया गया। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया कि वह शकरपुर इलाके के रहने वाले हैं। दोनों ने बताया कि पढ़ाई करने के बाद इनको नौकरी नहीं मिली। इसके साथ ही दोनों को नशे की लत लग गई। अपने शौक और नशे की लत को पूरा करने के लिए दोनों आरोपी झपटमारी की वारदातों को अंजाम दे रहे थे।