फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Police arrested three cow slaughter accused

स्याना बवाल: तीन गोकश और बवाल के दो आरोपी गिरफ्तार

Tue, 18 Dec 2018 06:13 PM IST
vivek shukla न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद Published by: vivek shukla Updated Tue, 18 Dec 2018 06:13 PM IST
विज्ञापन
Police arrested three cow slaughter accused
bulandshahr - फोटो : amar ujala
स्याना पुलिस ने महाब के जंगल में हुई गोकशी के मामले में फरार तीन आरोपियों को पकड़ा है। मुख्य आरोपी हारुन अभी फरार है। तीनों आरोपियों ने गांव नया बांस व महाब के जंगल में गोवंश कटान की बात पुलिस के सामने स्वीकार की है। उधर, स्याना बवाल के दो और आरोपियों को मंगलवार को गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन


पिछले दिनों गांव महाब के जंगल में हुई गोकसी के बाद बवाल हुआ था। पुलिस ने सात नामजद और कई अज्ञात के खिलाफ गोकशी की रिपोर्ट दर्ज की थी, तब स्याना की चिंगरावठी चौकी पर बवाल हुआ था।
विज्ञापन


पुलिस चार गोकशों को पहले ही जेल भेज चुकी है। एसपी सिटी अतुल कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि मंगलवार सुबह स्याना पशु पैंठ के पास तीनों लोगों को पकड़ा गया। इनकी पहचान नदीम पुत्र बाबू खां निवासी मोहल्ला चौधरियान कस्बा व थाना स्याना, रहीस पुत्र इलियास अब्बासी मोहल्ला अकबराबाद स्याना व काला पुत्र बाबू कुरैशी निवासी मोहल्ला पूडावाला थाना स्याना के रूप में हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक को नयाबांस, दो दिसंबर की रात महाब में हुई थी गोकशी

मौके से मुख्य आरोपी हारुन भाग निकला था। इन्होंने ही महाब के जंगल मे्रं गोकसी की थी। आरोपियों के पास से एक लाइसेंसी दोनाली बंदूक (नदीम के नाम पर) पशु कटान के उपकरण और एक जिप्सी बरामद हुई है।

उधर, स्याना बवाल के दो और आरोपियों जोनी पुत्र सुशील कुमार चौधरी और सचिन पुत्र अजय कुमार निवासी हरबानपुर गांव को गिरफ्तार किया है। स्याना बवाल मामले में पुलिस अब तक 19 लोगों को पकड़ चुकी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed