1 महीने पहले जेल छूटकर घर पहुंचा था बदमाश, खर्च चलाने के लिए करने लगा ये काम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
द्वारका जिले की स्पेशल स्टाफ ने एक ऐसे चोर को गिरफ्तार किया है जो अन्तरजातीय विवाह करने के बाद घर के खर्च के लिए चोरी की वारदात को अंजाम देते थे। इसके लिए उसने कंपनी में काम करने वाले दो दोस्तों से भावुक अपील कर उन्हें भी साथ मिला लिया। पुलिस ने उसके एक सहयोगी को भी गिरफ्तार कर लिया है जबकि फरार आरोपी की तलाश कर रही है। पुलिस ने उनके पास से चोरी की गयी कार व अन्य सामान बरामद कर लिया हैं।
जिला पुलिस उपायुक्त ऐंटो अल्फोंस ने बताया कि धुलसिरस निवासी अभिनव ने 31 अगस्त को अपने जेनरल स्टोर में चोरी की शिकायत की थी। शिकायत में उसने बताया कि चोरों ने कुछ रुपये, पीएनबी का पासबुक और दुकान के बाहर पार्क अल्टो कार चुराकर ले गये।
स्पेशल स्टाफ ने मामले की जांच शुरू की। 2 सितंबर को पुलिस को सूचना मिली कि हत्या के प्रयास के मामले में जेल से बाहर निकला बदमाश अमित उर्फ हैप्पी चोरी की कार से घुम रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस ने मार्बल मार्केट के पास कार को रोका।
कार रोकते ही उसमें सवार दो युवक भागने लगे। जिसे पुलिस ने दबोच लिया। एक की पहचान धुलतिरस निवासी अमित और बामनोली निवासी शिवशंकर पांडेय के रूप में हुई। पुलिस ने उनके निशानदेही पर दुकान से चोरी अन्य सामान बरामद कर लिये।
10वीं पास करने के बाद गलत संगत में पड़ गया
पूछताछ के बाद पुलिस ने बताया कि अमित दसवीं पास करने के बाद गलत संगत में पड़ गया और नशे का सेवन करने लगा। पिछले साल पुलिस ने उसे हत्या के प्रयास के मामले में गिरफ्तार किया था। पिछले महीने वह जेल से जमानत पर निकला।
उसके बाद वह बामनोली स्थित एक ऑनलाइन मार्केटिंग कंपनी में गोदाम में काम करने लगा। वह एक अन्तरजातीय लड़की से प्यार करने लगा और परिवार के मर्जी के खिलाफ उससे शादी कर ली। शादी के बाद पिता ने उसे घर से निकाल दिया। वह बिजवासन गांव में पत्नी के साथ रहने लगा।
कंपनी ने मिलने वाले वेतन से उसका परिवार नहीं चल रहा था। उसके बाद उसने गोदाम में बतौर कम्प्यूटर ऑपरेटर शिव शंकर पांडे और शशि को जल्द पैसे कमाने के लिए चोरी करने के लिए तैयार कर लिया और वारदात को अंजाम दिया।
शिव शंकर मूलत: सुल्तानपुर, इलाहाबाद का रहने वाला है और इलाहाबाद यूर्निवसिटी से ओपन से स्नातक की पढ़ाई कर रहा है। साथ ही गोदाम में 11 हजार के वेतन पर कम्प्यूटर ऑपरेटर की नौकरी कर रहा था। पुलिस शशि की तलाश कर रही है।