फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Police arrested criminal with a bounty of 25 thousand rupees in Gurugram

Gurugram: पुलिस ने 25 हजार के इनामी बदमाश को पथरेड़ी से किया गिरफ्तार, अपहरण और हत्या के मामले में था फरार

Wed, 02 Jul 2025 06:27 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला ब्यूरो, गुरुग्राम
अमर उजाला ब्यूरो, गुरुग्राम Published by: श्याम जी. Updated Wed, 02 Jul 2025 06:27 PM IST
सार

मानेसर क्राइम ब्रांच ने बिहार के फरार अपराधी को पथरेड़ी गांव से गिरफ्तार किया। अपहरण और हत्या के मामले में 25 हजार रुपये के इनाम के साथ वांछित था। गिरफ्तार करने के बाद उसे बिहार पुलिस को सौंप दिया गया।

विज्ञापन
Police arrested criminal with a bounty of 25 thousand rupees in Gurugram
25 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मानेसर क्राइम ब्रांच पुलिस ने एक सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए मंगलवार को पथरेड़ी गांव से 25 हजार रुपये के इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया। आरोपी अपहरण और हत्या की वारदात को अंजाम देने में फरार था।

विज्ञापन


आरोपी की पहचान बेगूसराय (बिहार) के फूल मालिक गांव निवासी गौरव कुमार के रूप में हुई है। आरोपी का आपराधिक रिकॉर्ड जांचने पर पता चला कि आरोपी के खिलाफ रंगदारी, मारपीट और शांति भंग करने जैसे दो मामले बिहार में दर्ज हैं। बेगूसराय के साहबपुर कमल थाने में आरोपी गौरव कुमार अपहरण करके हत्या करने के मामले में फरार था।
विज्ञापन


आरोपी की गिरफ्तारी पर बिहार पुलिस ने 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। आरोपी पुलिस से छुपने के लिए गुरुग्राम आया। गुरुग्राम आते ही आरोपी को स्थानीय पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। अपराध शाखा मानेसर की पुलिस ने साहबपुर कमल थाने (बिहार) के प्रबंधक से संपर्क करके आरोपी गौरव कुमार को बिहार पुलिस के हवाले कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed