{"_id":"68ba78d636e43977ed06e747","slug":"police-arrested-an-accused-of-molestation-in-kishangarh-2025-09-05","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Delhi Crime News: स्पाई कैमरे से बाजार में महिला का बनाया अश्लील वीडियो, आरोपी पायलट किशनगढ़ से गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi Crime News: स्पाई कैमरे से बाजार में महिला का बनाया अश्लील वीडियो, आरोपी पायलट किशनगढ़ से गिरफ्तार
Fri, 05 Sep 2025 11:15 AM IST
अनुज कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: अनुज कुमार
Updated Fri, 05 Sep 2025 11:15 AM IST
सार
दिल्ली पुलिस ने किशनगढ़ इलाके में एक महिला से छेड़छाड़ और हिडन कैमरे से आपत्तिजनक वीडियो रिकॉर्ड करने के आरोपी को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और खुफिया जानकारी के आधार पर आरोपी से लाइटर के आकार का स्पाई कैमरा बरामद किया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Freepik
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली के किशनगढ़ इलाके से एक सनसनीखेज मामले का खुलासा हुआ है। जहां पुलिस ने एक निजी एयरलाइन के पायलट को छेड़छाड़ और आपत्तिजनक वीडियो रिकॉर्ड करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान मोहित प्रियदर्शी के रूप में हुई है, जो उत्तर प्रदेश के आगरा का रहने वाला है। पुलिस को उसके पास से एक लाइटर जैसा हिडन स्पाई कैमरा मिला है।
विज्ञापन
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, बीती 30 अगस्त की रात करीब 10:20 बजे किशनगढ़ गांव की रहने वाली एक महिला ने शनि बाजार में एक अज्ञात व्यक्ति को लाइटर के आकार के डिवाइस से आपत्तिजनक वीडियो रिकॉर्ड करते हुए देखा। महिला की शिकायत पर किशनगढ़ थाना पुलिस ने केस दर्ज किया। पुलिस मामले की जांच कर रही हैं।
विज्ञापन
पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज की गहन जांच की और संदिग्ध की तस्वीर को प्रसारित किया। स्थानीय बीट स्टाफ और गुप्त सूत्रों की मदद से खुफिया जानकारी जुटाई गई, जिसके आधार पर मोहित प्रियदर्शी को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में उसने अपना अपराध स्वीकार किया और बताया कि वह व्यक्तिगत संतुष्टि के लिए इस तरह के वीडियो बनाता था।
विज्ञापन