फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Police arrested an accused in prostitution case going on in a hotel in Delhi

जिस्मफरोशी का पर्दाफाश: ग्राहकों की डिमांड पर दलाल करता सप्लाई...विदेशी लड़कियां भी कराते उपलब्ध; हुआ खुलासा

Sun, 13 Oct 2024 06:31 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: श्याम जी. Updated Sun, 13 Oct 2024 06:31 PM IST
सार

स्पेशल स्टाफ ने इस गिरोह का पर्दाफाश एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने एक विदेशी समेत तीन लड़कियों को मुक्त कराया गया है। 
 

विज्ञापन
Police arrested an accused in prostitution case going on in a hotel in Delhi
होटल में जिस्मफरोशी का धंधा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दक्षिण-पश्चिमी जिले के आनंद लोक, महिपालपुर स्थित एक होटल में वेश्यावृति गिरोह चल रहा था। होटल वाले ही इस गिरोह को चला रहे थे। होटल में ठहरने वाले लोगों को उनकी मांग पर युवतियों को वेश्यावृति के लिए भेजा जाता था। जिले के स्पेशल स्टाफ ने इस गिरोह का पर्दाफाश एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने एक विदेशी समेत तीन लड़कियों को मुक्त कराया गया है। गिरफ्तार आरोपी सुरेंद्र के कब्जे से नकली ग्राहक की ओर से दिए गए 2,500 रुपये बरामद किए गए हैं।

विज्ञापन


दक्षिण पश्चिम जिले की हाल ही में कमान संभालने वाले पुलिस उपायुक्त सुरेंद्र चौधरी ने जिले में वेश्यावृत्ति गतिविधि जैसे अपराध पर अंकुश लगाने और वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों के अनुसार, दक्षिण पश्चिम जिले के स्पेशल स्टाफ की टीम को विशेष रूप से अपराध के स्थानों के बारे में महत्वपूर्ण इनपुट विकसित करने और अपराध में लिप्त व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए थे। स्पेशल स्टाफ प्रभारी इंस्पेक्टर नरेंद्र सिंह के नेतृत्व में एसआई अशोक कुमार मीना, एसआई विक्रम लांबा, एएसआई राजेश्वर, हवलदार संदीप, हरेंद्र, सतपाल, सुमेर को महिपालपुर में चल रहे वेश्यावृत्ति रैकेट के बारे में सूचना मिली थी।
विज्ञापन


स्पेशल स्टाफ की टीम ने स्टाफ सदस्यों को फर्जी ग्राहक बनाकर दिल्ली के महिपालपुर स्थित आनंद होटल में भेजा गया। गिरोह चला रहे आरोपी सुरेंद्र ने नकली ग्राहक से जैसे ही 2500 रुपये एसआई अशोक मीणा की टीम ने दलाल हुकमा की ढाणी, तहसील बुहाना, जिला झुंझुनू, राजस्थान निवासी सुरेन्द्र पुत्र रोहिताश (38) को गिरफ्तार किया तथा होटल के रिसेप्शन से 2,500 रुपये की राशि बरामद कर ली। पुलिस अधिकारियों के अनुसार आरोपी होटल में ठहरने वाले ग्राहकों से संपर्क साधता था और लड़कियों की बात कहकर उन्हें लड़कियां सप्लाई करता था। होटल प्रशासन को इसकी जानकारी है या नहीं इसके बारे में पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed