{"_id":"6628e438b90b9eb969025bca","slug":"police-arrested-accused-father-and-his-son-who-demanded-extortion-from-diamond-merchant-in-ghaziabad-2024-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: बेटे के 12वीं पास करते ही पिता ने लिखवाया लेटर, हीरा कारोबारी से मांगी दो करोड़ की रंगदारी; दोनों गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: बेटे के 12वीं पास करते ही पिता ने लिखवाया लेटर, हीरा कारोबारी से मांगी दो करोड़ की रंगदारी; दोनों गिरफ्तार
Wed, 24 Apr 2024 04:22 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
Published by: श्याम जी.
Updated Wed, 24 Apr 2024 04:22 PM IST
सार
गाजियाबाद में एक शख्स ने अपने बेटे से पत्र लिखवाकर हीरा कारोबारी से दो करोड़ की रंगदारी मांगी। साथ ही रंगदारी न देने पर परिवार को जान से मारने की धमकी दी। मामले में पुलिस ने आरोपी पिता और बेटे को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
आरोपी गिरफ्तार (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : istock
विस्तार
सिहानी थाना क्षेत्र में रहने वाले हीरा कारोबारी राजेश गोयल के नाम पांच पन्नों का पत्र लिखकर दो करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी गई थी। रंगदारी नहीं देने पर परिवार को जान से मारने की धमकी भी दी गई थी। इस मामले में सिहानी गेट पुलिस और डीसीपी नगर की स्वाट टीम ने बुधवार को आरोपी पिता पुत्र को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
आरोपी आलम ने डेढ़ लाख का कर्ज उतारने के लिए साजिश रचकर बेटे दानिश से पत्र लिखवाया और 18 अप्रैल की रात को राजेश की दुकान के आगे डलवाया था। मामले में राजेश के बेटे भुवन ने 20 अप्रैल की रात को पुलिस को सूचना देकर मुकदमा दर्ज कराया था।
विज्ञापन
डीसीपी नगर ज्ञानंजय सिंह ने बताया कि पकड़े गए आरोपी विजयनगर के मिर्जापुर के रहने वाले आलमगीर और दानिश हैं। पूछताछ में आलम ने बताया कि वह राजेश गोयल के यहां बिजली के उपकरण बनाने वाली फैक्टरी में 18 साल से काम करता है। नोटबंदी के बाद 2019 में राजेश गोयल ने काम में मंदी बताकर काम से निकाल दिया। इसी बीच बेटी और बेटे की शादी की तो उस पर करीब डेढ़ लाख का कर्ज हो गया।
विज्ञापन
रोजाना लोगों के तगादे आने से वह परेशान हो गया तो उसने यह साजिश रची। पुलिस को पूछताछ में आलम ने बताया कि बेटे दानिश ने इंटर की पढ़ाई पूरी की है। डेढ़ साल पहले उसकी शादी की थी। उसने बेटे से ही रंगदारी का धमकी भरा पत्र लिखवाया था।